Bihar MLC Election 2026 - RJD ने 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की, पटना शिक्षक से डॉ. संजीव सिंह तो स्नातक से दिलीप कुमार को टिकट
बिहार विधान परिषद 2026 के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने लिस्ट जारी की। पटना शिक्षक से डॉ. संजीव कुमार सिंह, पटना स्नातक से दिलीप कुमार, सारण शिक्षक से प्रो. जयराम यादव, तिरहुत स्नातक से डॉ. रश्मि विनायक गौतम, कोसी स्नातक से नितेश कुमार और दरभंगा स्नातक से अनिल कुमार झा को टिकट मिला है। 2 सीटों पर नाम बाकी है।
पटना - बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज है। RJD ने 8 में से 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल के हस्ताक्षर से जारी लिस्ट में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजीव कुमार सिंह और पटना स्नातक क्षेत्र से दिलीप कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है।
अन्य उम्मीदवार:
सारण शिक्षक क्षेत्र - प्रो. जयराम यादव
तिरहुत स्नातक क्षेत्र - डॉ. रश्मि विनायक गौतम
कोसी स्नातक क्षेत्र - नितेश कुमार
दरभंगा स्नातक क्षेत्र - अनिल कुमार झा
पार्टी ने अभी 2 सीटों पर नाम होल्ड रखा है, जल्द ऐलान होगा। RJD की सूची के बाद अब JDU और जन सुराज की लिस्ट का इंतजार है। बताया जा रहा है कि जन सुराज की सूची तैयार है और जल्द जारी होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)