बिहार MLC चुनाव की तारीख घोषित, 23 को वोटिंग, 27 को रिजल्ट - JDU-BJP और महागठबंधन तीनों में घमासान, PK को दिखा मौका
बिहार में 8 MLC सीटों पर 23 अक्टूबर को वोटिंग और 27 अक्टूबर को रिजल्ट, पटना स्नातक और शिक्षक सीट पर JDU-BJP में अंदरूनी कलह, महागठबंधन में सीट बंटवारे पर तकरार।
बिहार में विधान परिषद चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने 8 MLC सीटों (4 स्नातक, 4 शिक्षक) के लिए तारीख घोषित कर दी है। 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 27 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।
लेकिन इस बार मुकाबला आसान नहीं है। NDA और महागठबंधन दोनों अपने ही झगड़ों में फंसे हैं।
JDU में अनंत सिंह vs नीरज कुमार
पटना स्नातक सीट पर जेडीयू में ही तलवार खिंची है। बाहुबली अनंत सिंह ने मौजूदा MLC नीरज कुमार को हराने का खुला ऐलान कर दिया है। दोनों तरफ से 'पुदीना' से लेकर 20 करोड़ तक के बयान चल रहे हैं। कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा कह रहे हैं सब ठीक हो जाएगा, लेकिन अंदर की लड़ाई थम नहीं रही।
BJP की पटना शिक्षक सीट पर आफत
पटना शिक्षक सीट पर बीजेपी के नवल किशोर यादव MLC हैं, लेकिन उनके पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में उन्हें सवर्ण विरोधी बताया जा रहा है। SC-ST एक्ट और UGC गाइडलाइंस के बाद वैसे भी सवर्ण वोटर नाराज हैं, ऐसे में बीजेपी के लिए ये सीट बचाना मुश्किल हो रहा है।
महागठबंधन में भी बवाल
महागठबंधन में तो सीटों पर ही घमासान है। राजद ने बिना कांग्रेस से पूछे 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए, तो कांग्रेस भड़क गई। ऊपर से लेफ्ट ने दरभंगा शिक्षक सीट पर अपना उम्मीदवार उतार दिया। आखिर में हाईकमान के दबाव में कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट पर मानना पड़ा। एक बार फिर राजद के सामने सरेंडर वाली स्थिति।
प्रशांत किशोर के लिए खुला मौका?
यहीं पर प्रशांत किशोर को मौका दिख रहा है। बांकीपुर विधानसभा में भी ऐसा ही हुआ था - राजद-कांग्रेस में लड़ाई, सवर्ण वोटरों की नाराजगी और PK एकतरफा जीत गए।
अब चर्चा है कि क्या PK विधान परिषद चुनाव में भी वही खेल दोहराएंगे? अगर ऐसा हुआ तो NDA और महागठबंधन दोनों के लिए बड़ा झटका होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)