जमुई कांड पर पप्पू यादव का फूटा गुस्सा, तेजस्वी यादव को लाइव सुना दिया - बोले लौंडा नाच देखने जाते हो...
जमुई छात्रा केस में पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला, कहा पहले अपना परिवार देखो, राजद बलात्कारी और माफिया को टिकट देती है।
बिहार के जमुई कांड पर सियासत तेज हो गई है।
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने इस मामले में जाति की राजनीति करने वाले नेताओं को खूब सुनाया और सीधे तेजस्वी यादव पर निशाना साध दिया।
पप्पू यादव ने क्या कहा?
जब पत्रकारों ने पप्पू यादव से तेजस्वी यादव के बयान "अपराधी की कोई जात नहीं होती, फांसी दो" पर सवाल पूछा, तो पप्पू यादव भड़क गए।
उन्होंने कहा - "पहले अपने परिवार में देखो। कितने आरोप लगते हैं। कभी आरा भोज खाने लौंडा नाच देखने जाते हो, कभी नवादा, कभी कहीं। पहले अपना गिरेबान झांक कर देखो।"
यहीं नहीं रुके, आगे बोले - "ये वो लोग हैं जो बलात्कारी और माफिया को टिकट देते हैं। पहले अपना चाल-चरित्र बदलो। शराब, शबाब और कबाब में सब डूबे हैं। पहला फांसी तो ऐसे नेताओं को मिलनी चाहिए।"
इशारों में उन्होंने राजद सुप्रीमो पर भी निशाना साधा।
जात वाली सियासत क्यों?
जमुई कांड के बाद NDA और विपक्ष में जात को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई थी। जीतन राम मांझी ने आरोपी नंदन यादव की जात गिनाई थी, जिसके बाद से मामला और गरमा गया।
केस में अब तक क्या हुआ?
पुलिस ने इस केस में सभी 7 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी नंदन यादव को भागने के दौरान पैर में गोली मारकर पकड़ा गया है। 3 आरोपी नाबालिग हैं। वीडियो वायरल करने वाले को भी अरेस्ट किया गया है। घटना 19 सितंबर की है, वीडियो 21 सितंबर से वायरल हुआ था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)