BPSC TRE 4.0 का नया नोटिस जारी, 32388 पदों पर भर्ती शुरू, 25 सितंबर से भरें फॉर्म - जानें डॉक्यूमेंट लिस्ट

BPSC ने TRE 4.0 का पुराना विज्ञापन रद्द कर नया नोटिफिकेशन जारी किया, 32388 पदों पर 25 सितंबर से 26 अक्टूबर तक आवेदन, जानें पूरी डॉक्यूमेंट लिस्ट।

Sep 23, 2026 - 16:03
0 1
BPSC TRE 4.0 का नया नोटिस जारी, 32388 पदों पर भर्ती शुरू, 25 सितंबर से भरें फॉर्म - जानें डॉक्यूमेंट लिस्ट

इंतजार खत्म! बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।

BPSC ने TRE 4.0 का नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग ने 32388 पदों वाला पुराना विज्ञापन रद्द कर दिया है और अब विज्ञापन संख्या 15/2026 के तहत नई भर्ती होगी।

कब से भरेगा फॉर्म?

ऑनलाइन आवेदन 25 सितंबर 2026 से शुरू होगा और 26 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। फीस भरने की लास्ट डेट 25 अक्टूबर है।

इस बार क्या नया है?

इस बार चयन सिंगल परीक्षा से होगा, लेकिन नेगेटिव मार्किंग रहेगी। 5 ऑप्शन वाले सवाल में अगर आप जवाब नहीं भी देंगे तो 1/3 अंक कट जाएगा। बड़ी राहत ये है कि STET 2026 में बैठने वाले छात्र भी फॉर्म भर सकते हैं, बस एडमिट कार्ड तभी आएगा जब STET क्वालिफाई हो जाएगा।

फॉर्म भरने से पहले ये डॉक्यूमेंट कर लें तैयार -

1. आधार कार्ड / ID प्रूफ
2. 10वीं, 12वीं की मार्कशीट
3. ग्रेजुएशन / पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री
4. D.El.Ed / B.Ed सर्टिफिकेट
5. CTET Paper 1-2 या STET सर्टिफिकेट
6. जाति प्रमाण पत्र, EWS (1 अप्रैल 2026 के बाद का), निवास प्रमाण पत्र
7. फोटो और सिग्नेचर

Important Dates:

भर्ती - BPSC TRE 4.0
पद - 32388
आवेदन शुरू - 25 सितंबर 2026
लास्ट डेट - 26 अक्टूबर 2026
वेबसाइट - bpsc.bihar.gov.in

दस्तावेज में एक भी गलती हुई तो फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा, इसलिए अभी से सभी सर्टिफिकेट चेक कर लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User