दरभंगा में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान, बोले- शिक्षकों को कोर्ट जाने की जरूरत नहीं, TRE-4 में निगेटिव मार्किंग रहेगी
बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दरभंगा में कहा- किसी भी शिक्षक को कोर्ट जाने की जरूरत नहीं, सीधे मिलकर समस्या का समाधान होगा। TRE-4 में एक ही परीक्षा होगी और निगेटिव मार्किंग यथावत रहेगी, हटाई नहीं गई है। BPSC का काम परीक्षा लेना और तारीख तय करना है। 700 से ज्यादा मॉडल स्कूल बन रहे हैं, 6 महीने में सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव दिखेगा, ट्रांसफर पर तेजी से काम जारी।
दरभंगा: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दरभंगा में शिक्षकों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा – बिहार के किसी भी शिक्षक को अब कोर्ट जाने की जरूरत नहीं है। कोई भी समस्या हो, सीधे हमसे मिलें, समाधान होगा।
मंत्री ने TRE-4 को लेकर स्थिति साफ की – TRE-4 में एक ही परीक्षा होगी, लेकिन निगेटिव मार्किंग रहेगी। इसे हटाया नहीं गया है, पूर्व की तरह यथावत बनी रहेगी।
BPSC का काम परीक्षा लेना
मंत्री ने कहा – पाठ्यक्रम बनाना, प्रश्न पत्र बनाना, परीक्षा लेना और तारीख घोषित करना BPSC का काम है, विभाग का नहीं। TRE-4 में सिर्फ एक परीक्षा कम की गई है, बाकी छोटा-मोटा बदलाव है।
शिक्षकों के ट्रांसफर और स्कूलों में सुधार
ट्रांसफर पर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा – कुछ शिक्षक कोर्ट गए थे, उनकी याचिका पर सुनवाई हुई है, अगली तारीख पर स्थिति साफ होगी। विभाग संवाद से समाधान में विश्वास रखता है। सरकारी स्कूलों की व्यवस्था पर बोले – कमियों में तेजी से सुधार हो रहा है। अगले 6 महीने में बड़ा बदलाव दिखेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में 700 से ज्यादा मॉडल स्कूल बनाए जा रहे हैं, ताकि छात्र JEE-NEET जैसी परीक्षाओं में सफल हो सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)