SSC-UPSC 2026 Big Update: भर्ती 6 महीने में पूरी, डिस्क्रिप्टिव और इंटरव्यू खत्म, ई-डोजियर शुरू
2026 में SSC और UPSC भर्ती में बड़े बदलाव। भर्ती चक्र 15-18 महीने से घटकर 6-10 महीने हुआ। कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम, कम स्टेज, 21 दिन का नोटिस। डिस्क्रिप्टिव एग्जाम और इंटरव्यू खत्म। दस्तावेजों के लिए ई-डोजियर सिस्टम लागू। SSC CGL में नया पेपर-3 और लाइव फोटो वेरिफिकेशन।
नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए 2026 से बड़ी राहत की खबर है। SSC और UPSC की भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए गए हैं। सरकार का मकसद पूरी प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और आसान बनाना है।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में बताया कि सुधारों के बाद SSC की भर्ती का पूरा चक्र अब 15-18 महीने से घटकर 6-10 महीने में पूरा हो जाएगा।
क्या-क्या बदला?
1. पूरी तरह कंप्यूटर आधारित परीक्षा – अब पेन-पेपर मोड खत्म।
2. कम चरण – परीक्षा के स्टेज घटाए गए।
3. छोटा नोटिस पीरियड – पहले 45 दिन, अब सिर्फ 21 दिन पहले नोटिफिकेशन।
4. डिस्क्रिप्टिव एग्जाम और इंटरव्यू खत्म – भर्ती जल्दी पूरी करने के लिए दोनों हटाए गए।
5. ई-डोजियर सिस्टम – उम्मीदवारों के सभी दस्तावेज एक ऑनलाइन डिजिटल फाइल में रहेंगे। इससे फर्जीवाड़ा रुकेगा और वेरिफिकेशन तेज होगा। ये सिस्टम CGL, CHSL, JE में पहले ही लागू है।
SSC CGL 2026 में और बदलाव
इस साल लगभग 12,256 पदों पर भर्ती होगी। पिछले साल ये संख्या 14,582 थी।
AAO और AAO पदों के लिए टियर-2 में नया पेपर-3 जोड़ा गया है। इसमें फाइनेंस और इकोनॉमिक्स के सवाल पूछे जाएंगे।
नकल रोकने के लिए अब लाइव फोटो वेरिफिकेशन भी होगा।
सरकार का फोकस
मंत्री ने कहा कि UPSC, SSC, RRB और IBPS चारों बड़ी एजेंसियां पारदर्शिता बढ़ाने पर काम कर रही हैं। पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए डिजिटल सिस्टम पर जोर है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)