IIM कलकत्ता छात्रों को पढ़ाएगा BJP का बंगाल चुनाव कैंपेन, बनेगी नई केस स्टडी...

IIM कलकत्ता अब छात्रों के लिए पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अभियान और जीत पर एक केस स्टडी तैयार करेगा। संस्थान का कहना है कि इसका मकसद रणनीति, नेतृत्व और संगठनात्मक प्रबंधन को समझाना है। यह स्टडी 7 प्रमुख बिंदुओं पर फोकस करेगी और भारत के साथ-साथ विदेश के बिजनेस स्कूलों में भी टीचिंग मटेरियल के तौर पर इस्तेमाल होगी।

Jul 23, 2026 - 17:54
0 1
IIM कलकत्ता छात्रों को पढ़ाएगा BJP का बंगाल चुनाव कैंपेन, बनेगी नई केस स्टडी...

कोलकाता: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट IIM कलकत्ता ने मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है। संस्थान अब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अभियान और उसकी रणनीति पर एक डिटेल केस स्टडी तैयार करेगा।

मैनेजमेंट सिखाना  
IIM कलकत्ता के मुताबिक, इस स्टडी को लर्निंग मॉड्यूल के रूप में तैयार किया जाएगा। इसमें फोकस होगा कि किसी बड़े राजनीतिक अभियान में स्ट्रैटेजी, लीडरशिप और संगठनात्मक क्षमता कैसे काम करती है। संस्थान का कहना है कि ये सिर्फ भारत के लिए नहीं, बल्कि विदेश के बिजनेस स्कूलों के लिए भी एक 'मैनेजमेंट लेसन' बनेगी।

कौन कर रहा तैयार  
इस प्रोजेक्ट को IIM कलकत्ता के डायरेक्टर प्रो. आलोक कुमार राय, स्ट्रैटेजी ग्रुप की प्रो. राम्या टी. वेंकटेश्वरन और ऑपरेशन्स ग्रुप के रिटायर्ड प्रोफेसर प्रो. बोधिब्रता नाग लीड कर रहे हैं। स्टडी पूरी होने के बाद इसे IIM केस रिसर्च सेंटर के जरिए Ivy Publishing के साथ मिलकर पब्लिश किया जाएगा।

केस स्टडी में क्या होगा खास  
संस्थान ने बताया कि इस स्टडी में छात्रों के लिए 7 अहम पहलुओं को कवर किया जाएगा:

1. जनसंपर्क - पार्टी ने पूरे बंगाल में मुद्दों को समझने के लिए लोगों से कैसे संपर्क साधा
2. स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट फ्रेमवर्क 
3. लीडरशिप और टीम वर्क
4. संगठनात्मक रणनीति और लंबे समय तक चला पार्टी का संघर्ष
5. चुनावी प्रचार रणनीति, माइक्रो मैनेजमेंट और डायस्पोरा की भूमिका
6. ग्रासरूट कनेक्ट - जमीनी स्तर पर जुड़ाव कैसे बनाया गया
7. मुख्य सीख और मैनेजमेंट टेकअवे

क्लासरूम में भी होगी चर्चा  
केस स्टडी के साथ फैकल्टी के लिए टीचिंग नोट भी तैयार किए जाएंगे ताकि क्लासरूम में चर्चा हो सके। जरूरत पड़ने पर रिसर्च टीम पश्चिम बंगाल में BJP नेताओं से बातचीत भी कर सकती है।

संस्थान का मानना है कि इससे छात्रों को चुनावी प्रबंधन, कैंपेन प्लानिंग और संगठनात्मक कामकाज को बिजनेस के नजरिए से समझने में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User