BPSC TRE 4.0 Notification जारी: 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 1 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

BPSC ने TRE 4.0 का नोटिफिकेशन जारी किया। 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। कुल 32,388 पदों पर भर्ती होगी। 1-5वीं में 3847, 6-8वीं में 8563, 9-10वीं में 3877 और 11-12वीं में 16,101 पद। STET 2026 अपीयरिंग कैंडिडेट भी पात्र। आवेदन से पहले OTR पूरा करना जरूरी।

Aug 18, 2026 - 18:19
0 2
BPSC TRE 4.0 Notification जारी: 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 1 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन
BPSC TRE 4.0 Notification जारी: 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 1 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

पटना: BPSC TRE 4.0 का इंतजार खत्म। बिहार लोक सेवा आयोग ने आज शिक्षक भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। साथ ही आवेदन की तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है।

कब से शुरू होंगे आवेदन?  
नोटिफिकेशन के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक लिए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे।

कुल 32,388 पदों पर भर्ती  
इस बार कुल 32,388 शिक्षक पदों पर बहाली होगी। वर्गवार पदों का ब्यौरा इस प्रकार है:

कक्षा 1 से 5: 3,847 पद
कक्षा 6 से 8: 8,563 पद  
कक्षा 9 से 10: 3,877 पद
कक्षा 11 से 12: 16,101 पद

11वीं-12वीं के लिए सबसे ज्यादा वैकेंसी निकली हैं।

STET 2026 अपीयरिंग को भी मौका  
बड़ी राहत की बात ये है कि जो अभ्यर्थी STET 2026 के लिए आवेदन करेंगे और परीक्षा देंगे, वो भी TRE 4 के लिए आवेदन के पात्र होंगे। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी शाम को जारी होने वाले डिटेल्ड नोटिफिकेशन में दी जाएगी।

आवेदन से पहले OTR जरूरी  
BPSC ने आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन OTR को अनिवार्य कर दिया है। OTR का लिंक पहले से ही आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव है। छात्रों को सलाह है कि फॉर्म भरने की आखिरी तारीख का इंतजार न करें और अभी ही OTR पूरा कर लें ताकि बाद में दिक्कत न हो।

महीनों से तारीख का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए BPSC ने आखिरकार TRE 4 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। 1 सितंबर से आवेदन शुरू और 30 सितंबर लास्ट डेट। तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए ये बड़ी खुशखबरी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User