TRE-4 की मांग को लेकर पटना में महाधरना, 19 अगस्त को लालू-तेजस्वी का लोकभवन मार्च

बिहार में TRE-4 विज्ञापन और एकल परीक्षा की मांग तेज। पटना में छात्रों का महाधरना शुरू। शिक्षा मंत्री ने आज विज्ञापन जारी करने का आश्वासन दिया। वहीं राजद प्रमुख लालू यादव और तेजस्वी यादव ने 19 अगस्त को लोकभवन मार्च का आह्वान किया। पेपरलीक, बेरोजगारी और भर्ती प्रक्रिया मुद्दा बनेंगे।

Aug 18, 2026 - 18:23
0 1
TRE-4 की मांग को लेकर पटना में महाधरना, 19 अगस्त को लालू-तेजस्वी का लोकभवन मार्च

पटना: TRE-4 विज्ञापन और एकल परीक्षा की मांग को लेकर बिहार में छात्र आंदोलन तेज हो गया है। मंगलवार को पटना में छात्रों ने महाधरना शुरू कर दिया। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जुटे हैं।

सरकार से विज्ञापन जारी करने की मांग  
छात्रों का कहना है कि BPSC को जल्द से जल्द TRE-4 का विज्ञापन जारी करना चाहिए और परीक्षा एकल चरण में करानी चाहिए।  
शिक्षा मंत्री की ओर से आश्वासन मिला है कि आज किसी भी समय विज्ञापन जारी किया जा सकता है।

19 अगस्त को RJD का लोकभवन मार्च  
उधर राजद ने भी मोर्चा खोल दिया है। पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया 'X' पर पोस्ट कर 19 अगस्त को पटना में लोकभवन मार्च में शामिल होने की अपील की।

लालू ने लिखा-"छात्र-युवा पेपरलीक, बदहाल शिक्षा, पक्षपातपूर्ण बहाली और बेरोजगारी से त्रस्त हैं। दंभी सरकार लोकतांत्रिक मांगों को सुनने की बजाय दमन कर रही है। इस तानाशाही के खिलाफ 19 अगस्त को पटना में एकजुट हों।"

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस 'खुले मार्च' का ऐलान किया है। उन्होंने कहा इसमें छात्र, युवा और आम लोग शामिल हो सकते हैं।

सीवान फायरिंग का मुद्दा भी उठेगा  
राजद हाल ही में सीवान में छात्रों पर एके-47 से फायरिंग की घटना को भी उठाएगा। पार्टी का आरोप है कि सरकार छात्रों की समस्या सुलझाने की बजाय आंदोलन दबा रही है।

राजद की रणनीति  
राजद नेताओं के मुताबिक मार्च में भर्ती प्रक्रिया, शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पटना पहुंचने को कहा गया है।

एक तरफ पटना में TRE-4 को लेकर छात्रों का महाधरना, दूसरी तरफ 19 अगस्त को लालू-तेजस्वी का बड़ा मार्च। दोनों आंदोलनों से बिहार सरकार पर दबाव बढ़ गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User