MLC मतगणना के बीच अनंत सिंह का बड़ा दावा - 'नीरज कुमार का किला ढह गया, जन सुराज के अनुज की जीत तय, हम जश्न मना रहे', पुलिस पर लगाया समर्थकों को प्रताड़ित करने का आरोप
बिहार विधान परिषद चुनाव की मतगणना के दौरान JDU के बाहुबली मोकामा विधायक अनंत सिंह ने फिर बेबाक अंदाज में नीरज कुमार की हार और जन सुराज प्रत्याशी की जीत का दावा किया, बोले - जनता ने हमारे उम्मीदवार को वोट दिया जीत तय है इसलिए जश्न मना रहे हैं, नीरज का राजनीतिक किला ढह चुका है। प्रशासन पर आरोप - नीरज के इशारे पर कई जगह समर्थकों को परेशान किया गया कुछ को हिरासत में लिया, छोटू सिंह को STF ने करबिगहिया से उठाया था। JDU कार्रवाई की चुनौती पर बोले - करे कार्रवाई, न मरने का गम न जीने की खुशी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को भी नीरज ने परेशान किया, जनता ही भगवान है कुछ लोगों को पकड़ने से रिजल्ट पर असर नहीं पड़ेगा।
पटना। बिहार विधान परिषद की 8 सीटों की मतगणना के बीच सबसे ज्यादा चर्चा पटना स्नातक सीट को लेकर है। मतगणना केंद्र के बाहर मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह ने फिर अपने तीखे अंदाज में बड़ा दावा कर दिया।
'नीरज का किला ढह गया, जन सुराज की जीत तय'
अनंत सिंह ने कहा -
"जनता ने हमारे उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है, जीत तय है इसीलिए हम जश्न मना रहे हैं। नीरज कुमार का राजनीतिक किला अब ढह चुका है।"
अनंत सिंह ने इस सीट पर JDU के नीरज कुमार के खिलाफ जन सुराज के डॉ. अनुज कुमार सिंह का खुलकर समर्थन किया था और चुनाव प्रचार में JCB से फूल बरसाने, क्रेन से माला जैसे अनोखे स्वागत के बीच वोट मांगे थे।
प्रशासन पर गंभीर आरोप
मोकामा विधायक ने पुलिस-प्रशासन पर निशाना साधा - "नीरज कुमार के इशारे पर चुनाव के दौरान कई जगहों पर मेरे समर्थकों को परेशान किया गया, कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।"
गौरतलब है कि वोटिंग से एक दिन पहले पूर्व JDU नेता छोटू सिंह को पटना के करबिगहिया से STF ने चलती कार से डिटेन किया था। छोटू सिंह जन सुराज प्रत्याशी के करीबी माने जाते हैं।
'JDU कार्रवाई करे, मरने का गम नहीं'
JDU नेतृत्व द्वारा संभावित कार्रवाई के सवाल पर अनंत सिंह बेपरवाह दिखे। बोले - "मैं चाहता हूं JDU मुझ पर कार्रवाई करे, मुझे न तो मरने का कोई गम है और न ही जीने की कोई विशेष खुशी।"
ललन सिंह को भी परेशान किया
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से जुड़े सवाल पर अनंत सिंह ने कहा - "नीरज कुमार ने उन्हें भी परेशान करने का काम किया है। चुनाव में जनता ही भगवान है, वो मेरे कुछ लोगों को पकड़ लेने से परिणाम पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।"
बता दें, पटना स्नातक समेत 8 सीटों पर शुक्रवार को वोटिंग हुई थी, 27 अक्टूबर को नतीजे आने हैं। प्रेस्टीज सीट बने इस मुकाबले पर पूरे बिहार की नजर है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)