बिहार में कल से शुरू होंगे शिक्षकों के तबादले, पोर्टल पर कर सकेंगे आवेदन...

बिहार शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बड़ा ऐलान किया। 29 जुलाई 2026 से सभी श्रेणी के सरकारी शिक्षकों के लिए ट्रांसफर पोर्टल खोल दिया जाएगा। TRE 3, हेडमास्टर और लाइब्रेरियन भी आवेदन कर सकेंगे। साथ ही BPSC TRE 4 के लिए अधियाचना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भेज दी गई है। सीटों की घोषणा CM खुद करेंगे। मंत्री ने पेपर लीक कानून पर विपक्ष पर भी निशाना साधा।

Jul 28, 2026 - 18:09
0 2
 बिहार में कल से शुरू होंगे शिक्षकों के तबादले, पोर्टल पर कर सकेंगे आवेदन...

पटना: अगर आप बिहार में सरकारी शिक्षक हैं और ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने घोषणा की है कि बस कुछ घंटों बाद शिक्षक ट्रांसफर पोर्टल शुरू हो जाएगा।

कल से खुल जाएगा पोर्टल  
मंत्री ने बताया कि 29 जुलाई 2026 से राज्य के सभी प्रकार के शिक्षक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस बार ट्रांसफर की प्रक्रिया में TRE 3, हेडमास्टर और लाइब्रेरियन शिक्षकों को भी शामिल किया गया है। यानी अब ये सभी श्रेणी के शिक्षक भी तबादले के लिए अप्लाई कर पाएंगे।

TRE 4 की फाइल CM को भेजी  
शिक्षा मंत्री ने BPSC TRE 4 भर्ती को लेकर भी अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि TRE 4 के लिए अधियाचना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भेज दी गई है। कितनी सीटों पर बहाली होगी इसका ऐलान खुद CM करेंगे।

शुरुआत में शिक्षक अभ्यर्थियों ने TRE 4 की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन भी किया था। सरकार ने जुलाई 2026 से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का वादा किया था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

पेपर लीक पर विपक्ष पर हमला  
इसी दौरान मंत्री मिथिलेश तिवारी ने केंद्र के पेपर लीक विरोधी कानून पर हंगामा कर रहे विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष नहीं चाहता कि पेपर लीक पर कड़ा कानून बने, क्योंकि पेपर लीक गैंग के तार उनसे ही जुड़े हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User