Gen Z के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, 'CM युवा' और 'यूथ अड्डा' से बनेगा हर युवा जॉब क्रिएटर...
उत्तर प्रदेश सरकार ने Gen Z को ध्यान में रखते हुए 'सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान' और 'यूथ अड्डा' लॉन्च किया है। इसका मकसद युवाओं को सिर्फ नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाना है। कॉलेज से ही स्टार्टअप शुरू करने, AI, ड्रोन, EV और ई-कॉमर्स में ट्रेनिंग, 100+ फ्रेंचाइजी मॉडल और लोन की मदद दी जाएगी। 2027 तक 5 लाख युवाओं को जोड़ने, 1000 करोड़ का लोन और 10 हजार नए उद्यम का लक्ष्य है।
लखनऊ: बदलते दौर और डिजिटल युग को देखते हुए योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक नया इकोसिस्टम तैयार किया है। अब युवाओं को सिर्फ नौकरी की तलाश तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें 'जॉब क्रिएटर' बनाया जाएगा।
क्या है 'सीएम युवा' और 'यूथ अड्डा'?
सरकार ने इसके लिए 2 बड़ी योजनाएं शुरू की हैं - 'सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान' और 'यूथ अड्डा'।
इनका मुख्य मकसद युवाओं को पैसा, स्किल, टेक्नोलॉजी, मेंटरशिप और मार्केट एक ही प्लेटफॉर्म पर देना है। ताकि वो पढ़ाई के साथ ही अपना बिजनेस शुरू कर सकें और आत्मनिर्भर यूपी के सपने को आगे बढ़ा सकें।
कॉलेज से ही शुरू होगा स्टार्टअप
पारंपरिक ट्रेनिंग सेंटर से अलग 'यूथ अड्डा' को एक पूरे उद्यमिता नेटवर्क के रूप में बनाया जा रहा है। फोकस यूनिवर्सिटी, कॉलेज, ITI और पॉलिटेक्निक के छात्रों पर है। यहां युवा समस्याओं के समाधान वाले बिजनेस आइडिया पर काम कर सकेंगे।
फ्यूचर टेक में मिलेगी ट्रेनिंग
युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन, इलेक्ट्रिक व्हीकल और ई-कॉमर्स जैसे नए क्षेत्रों में ट्रेन किया जा रहा है। साथ ही 100 से ज्यादा रेडी-टू-यूज फ्रेंचाइजी मॉडल, GST रजिस्ट्रेशन, डिजिटल ब्रांडिंग और बैंक लोन में मदद देकर रिस्क कम किया जा रहा है।
इस योजना को प्रदेश के 75 जिलों, गांवों और महिला स्वयं सहायता समूहों तक ले जाया जा रहा है।
UPCON संभाल रहा जिम्मेदारी
पूरे प्रोजेक्ट को UPCON धरातल पर उतार रहा है। UPCON के MD प्रवीण सिंह ने बताया कि यूथ अड्डा सालभर एक्टिव रहेगा। यहां टेक फेस्ट, स्टार्टअप क्लिनिक और मेंटरशिप सेशन नियमित होंगे।
2027 तक का बड़ा टारगेट
सरकार का लक्ष्य है कि 2027 तक 5 लाख युवाओं को इस मुहिम से जोड़ा जाए। इसके लिए 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन दिया जाएगा और 10 हजार से अधिक नए स्टार्टअप और फ्रेंचाइजी शुरू की जाएंगी।
सरकार का मानना है कि ये कदम यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की तरफ तेजी से ले जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)