UP को चार हिस्सों में बांटने वाले ओमप्रकाश राजभर के बयान पर बृजभूषण शरण सिंह का जवाब - बोले छोटा राज्य फायदे का या नुकसान का, इतना छोटा विषय नहीं कि तुरंत टिप्पणी कर दूं
उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटने को लेकर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बयान पर कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा में प्रतिक्रिया दी, कहा छोटा राज्य बनने से फायदा होता है या नुकसान यह इतना छोटा विषय नहीं कि तत्काल टिप्पणी की जाए, इस पर क्या रिसर्च है और उनका क्या तर्क है देखना होगा यह बहुत बड़ा विषय है। दरअसल बृजभूषण गोंडा जिला मुख्यालय पर निजी इंस्टीट्यूट उद्घाटन में पहुंचे थे भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया, बच्चों को संबोधित करते हुए कहा आज शिक्षा बहुत जरूरी है जितनी अच्छी डिग्री उतनी अच्छी नौकरी, पढ़ाई सबसे बड़ी जरूरत, नियमित समय तय करो कितनी देर पढ़ना प्रैक्टिस रिवीजन करना तभी सफलता मिलेगी जितनी मेहनत उतनी सफलता। UPI MDR पर राहुल गांधी के बयान पर कहा सरकार विचार कर रही है, UGC को लेकर आगरा विरोध पर कहा संघर्ष चल रहा चिंता मत करिए, PM मोदी की राहुल द्वारा मिमिक्री पर कहा राहुल पर पहले ही बोल चुका हूं यह राहुल का दुर्भाग्य है।
गोंडा - उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने को लेकर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बयान पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने प्रतिक्रिया दी।
गोंडा जिला मुख्यालय पर एक निजी इंस्टीट्यूट के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे बृजभूषण का भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
वहीं मीडिया से बात में राजभर के बयान पर पूछे जाने पर बृजभूषण बोले - "इस पर क्या रिसर्च है और उनका क्या तर्क है, यह देखना होगा। छोटा राज्य बनने से फायदा होता है या नुकसान, यह इतना छोटा विषय नहीं है कि इस पर तुरंत टिप्पणी कर दी जाए। यह बहुत बड़ा विषय है।"
बच्चों को दिया सफलता का मंत्र
कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए बृजभूषण ने कहा - "आज के समय में शिक्षा बहुत जरूरी है, जितनी अच्छी डिग्री हासिल करोगे उतनी अच्छी नौकरी मिलेगी। आज पढ़ाई सबसे बड़ी जरूरत बन गई है।"
उन्होंने कहा - "पढ़ने आए सभी बच्चों को नियमित समय तय करना चाहिए, तय करो कितनी देर पढ़ाई करनी है, कितनी देर प्रैक्टिस और कितनी देर रिवीजन करना है, तभी सफलता मिलेगी। जितनी मेहनत और परिश्रम करोगे उतनी ही सफलता मिलेगी।"
UPI, UGC और राहुल गांधी पर भी बोले
UPI पर UPI MDR को लेकर राहुल गांधी के बयान पर बृजभूषण ने कहा - "सरकार इस पर विचार कर रही है।"
UGC को लेकर आगरा में हुए विरोध-प्रदर्शन पर बोले - "संघर्ष चल रहा है, चिंता मत करिए।"
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राहुल गांधी द्वारा मिमिक्री किए जाने पर कहा - "मैं राहुल गांधी पर पहले ही बोल चुका हूं, यह राहुल गांधी का दुर्भाग्य है।"
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)