बिहार में बाढ़-सुखाड़ पर सियासत तेज - तेजस्वी का आरोप 100 करोड़ दीया-बाती में फूंके, रसोई-शिविर बंद, खजाना खाली, JDU-BJP का पलटवार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बाढ़-सुखाड़ पर सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया, कहा 100 करोड़ दीया-बाती में फूंक दिए जबकि सामुदायिक रसोई राहत शिविर बंद हो रहे हैं, खजाना खाली है किसानों की सुध नहीं, बाढ़ से डेढ़ लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद सूखे का आकलन नहीं, आजीविका संकट है मांग की सर्वे कर सुखाग्रस्त इलाकों में 15000 रुपये प्रति एकड़ दिया जाए महागठबंधन सरकार की तरह बजट का 4% आपदा पीड़ितों के लिए हो, मांग के बाद भी PM ने न राष्ट्रीय आपदा घोषित किया न विशेष पैकेज दिया NDA सांसदों मंत्रियों का जनता हिसाब लेगी। पलटवार में JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा बोले तेजस्वी चेहरा चमकाने के लिए तथ्यों से परे अनाप-शनाप बयान देकर जनता को भ्रमित करते हैं, सच्चाई है राज्य सरकार 12 राहत शिविर और 1260 सामुदायिक रसोई चला रही है। BJP अध्यक्ष संजय सरावगी बोले PM मोदी अमित शाह दौरे पर सवाल उठाने वाले तेजस्वी को देखना चाहिए केंद्र ने विकास आपदा में क्या किया, उन्हें केंद्र के योगदान और केंद्र-राज्य समन्वय की समझ नहीं, बयान राजनीतिक हताशा दिखाता है व्यक्तिगत टिप्पणी अपमानजनक भाषा नहीं होनी चाहिए भाषा पर संयम रखें, PM

Sep 21, 2026 - 18:02
0 2
बिहार में बाढ़-सुखाड़ पर सियासत तेज - तेजस्वी का आरोप 100 करोड़ दीया-बाती में फूंके, रसोई-शिविर बंद, खजाना खाली, JDU-BJP का पलटवार
पटना - बिहार में बाढ़ और सुखाड़ को लेकर सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है।
तेजस्वी का सरकार पर हमला
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा - "100 करोड़ दीया-बाती में फूंक दिए गए, जबकि सामुदायिक रसोई और राहत शिविर बंद किए जा रहे हैं। खजाना खाली है, किसानों की कोई सुध नहीं ले रहा।"
उन्होंने दावा किया बाढ़ से डेढ़ लाख हेक्टेयर में फसल बर्बाद हुई है, सूखे का आकलन तक नहीं हुआ, किसानों के सामने आजीविका का संकट है।
मांग की - "सर्वे करके सुखाड़ग्रस्त इलाकों में किसानों को 15,000 रुपये प्रति एकड़ दिए जाएं, महागठबंधन सरकार की तरह बजट का 4% आपदा पीड़ितों के लिए हो।"
तेजस्वी बोले - "मांग के बाद भी PM ने अब तक न राष्ट्रीय आपदा घोषित किया न विशेष पैकेज दिया, NDA सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों का जनता हिसाब लेगी।"
JDU अध्यक्ष का पलटवार
JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पलटवार करते हुए कहा - "तेजस्वी यादव मीडिया में चेहरा चमकाने के लिए तथ्यों से परे अनाप-शनाप बयानबाजी करते हैं और जनता को भ्रमित करने की कोशिश करते हैं, बाढ़ को लेकर भी वही कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा - "सच्चाई ये है कि राज्य सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 12 राहत शिविरों और 1260 सामुदायिक रसोइयों का संचालन किया गया है।"
BJP अध्यक्ष बोले - तेजस्वी को जानकारी ही नहीं
BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी बोले - "PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर सवाल उठाने वाले तेजस्वी को देखना चाहिए केंद्र ने बिहार के विकास और आपदा में क्या-क्या किया है। उनके बयान से स्पष्ट है उन्हें न केंद्र के योगदान की जानकारी है न आपदा के समय केंद्र-राज्य समन्वय की समझ है।"
सरावगी ने कहा - "यह बयान राजनीतिक हताशा दिखाता है, राजनीति में मतभेद स्वाभाविक हैं मगर व्यक्तिगत टिप्पणी और अपमानजनक भाषा की जगह नहीं होनी चाहिए, भाषा पर संयम रखें और वास्तविक मुद्दों पर बात करें। बाढ़ की गंभीर स्थिति में PM ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेजकर स्पष्ट कर दिया कि केंद्र बिहार की जनता और किसानों के साथ मजबूती से खड़ा है।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User