कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि पर लखनऊ में BSP का शक्ति प्रदर्शन, मायावती ने दी श्रद्धांजलि, साथ दिखे आकाश आनंद

बसपा संस्थापक कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि पर 9 अक्टूबर को लखनऊ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने श्रद्धासुमन अर्पित किए, साथ में भतीजे और राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। मायावती ने कहा- बहुजन समाज ही मेरा असली परिवार, कांशीराम के विश्वास को टूटने नहीं दूंगी और केंद्र से उन्हें भारत रत्न देने की मांग फिर दोहराई।

Oct 09, 2026 - 13:25
0 1
कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि पर लखनऊ में BSP का शक्ति प्रदर्शन, मायावती ने दी श्रद्धांजलि, साथ दिखे आकाश आनंद

लखनऊ। BSP संस्थापक मान्यवर कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार 9 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ में बड़ा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ।

पार्टी ऑफिस पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांशीराम को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उनके भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद भी मंच पर साथ दिखे। वरिष्ठ नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। कार्यकर्ताओं का आना कल से ही शुरू हो गया था।

युवाओं में दिखा उत्साह

मायावती ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। आकाश आनंद की मौजूदगी से युवा कार्यकर्ताओं में खास उत्साह देखा गया। दोबारा सक्रिय होने के बाद आकाश को लेकर युवाओं में जोश है।

'विश्वास टूटने नहीं दूंगी' - मायावती

मायावती ने कहा, "बाबा साहेब के सपनों को साकार कर बहुजन समाज को शासक वर्ग बनाना ही मेरा संकल्प है। बहुजन समाज ही मेरा असली परिवार है। मान्यवर ने संघर्षों के बाद मुझे अपना उत्तराधिकारी बनाया, इस विश्वास को मैं कभी टूटने नहीं दूंगी।"

उन्होंने केंद्र से फिर मांग की कि सामाजिक परिवर्तन में योगदान के लिए कांशीराम को भारत रत्न दिया जाए। कहा - कांग्रेस ने बाबा साहेब को लंबे समय तक सम्मान नहीं दिया, वीपी सिंह सरकार में भारत रत्न मिला, वैसे ही कांशीराम को भी मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा सत्ता किसी की मेहरबानी से नहीं, संविधान के वोट के अधिकार से मिली है। सरकार पर फीलगुड का माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए यूपी, उत्तराखंड और पंजाब चुनाव में तन-मन-धन से जुटने का आह्वान किया।

2027 से पहले BSP का संगठन टेस्ट

कांशीराम स्मारक पर प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के नेतृत्व में भी कार्यक्रम हुआ। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले ये आयोजन BSP के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और बूथ तक संगठन मजबूत करने का मौका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User