पिता लालू के बाल संवारती दिखीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- हर परिस्थिति में बेटी होने का फर्ज निभाऊंगी
RJD सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य एक बार फिर भावुक अंदाज में पिता के साथ नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया जिसमें वो लालू यादव के बाल संवार रही हैं। साथ में लिखा- माता-पिता और बेटी के पवित्र रिश्ते की मर्यादा दिल से निभाई है, आगे भी निभाऊंगी। हाल ही में पिता के बुलावे पर सिंगापुर से पटना लौटी हैं रोहिणी।
पटना। RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य एक बार फिर पिता के साथ खास अंदाज में नजर आई हैं। रोहिणी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो लालू यादव के बाल संवारती और हेयर स्टाइल बनाती दिख रही हैं।
वीडियो में रोहिणी बड़े सहज अंदाज में लालू के बाल ठीक करती नजर आ रही हैं। पिता-बेटी का ये पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
'बेटी होने का फर्ज हर घड़ी निभाऊंगी'
रोहिणी ने पोस्ट के साथ लिखा, "माता-पिता और बेटी के बीच के पवित्र रिश्ते की मर्यादा को हमेशा मैंने दिल से संभाला है, आगे भी संभालूंगी। एक बेटी होने का फर्ज और धर्म मैं हर पल, हर घड़ी, हर परिस्थिति में निभाऊंगी।"
ये पोस्ट सियासत से ज्यादा भावनाओं को लेकर चर्चा में है।
मायके लौटी हैं रोहिणी
बता दें रोहिणी हाल ही में पिता लालू यादव के बुलावे पर सिंगापुर से पटना लौटी हैं। एयरपोर्ट पर लालू-राबड़ी उन्हें रिसीव करने पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने साधु यादव को 'कंस मामा' कहा था, लेकिन इस बार वो उसी के घर भी पहुंचीं, जिसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
अक्सर राजनीतिक पोस्ट करने वाली रोहिणी का ये पोस्ट पूरी तरह पिता-बेटी के रिश्ते पर फोकस है, जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)