निष्पक्ष चुनाव हुए तो 2027 में BJP 50 सीट भी नहीं जीत पाएगी - सैफई में रामगोपाल यादव का बड़ा हमला, बोले - UGC से कुछ मिला नहीं, UCC लागू हो सकता है क्या, UPI पर टैक्स जनता की जेब पर डाका

इटावा के सैफई में सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने सोमवार को आवास पर मीडिया से बात में भाजपा पर तंज कसा, कहा निष्पक्ष चुनाव हुए तो 2027 में भाजपा 50 सीटें भी नहीं ले पाएगी, पिछले चुनाव में धांधली हुई थी इसीलिए जनता सवाल उठा रही है, इलेक्शन कमीशन हिम्मत करे या नहीं संदेह है लेकिन निष्पक्ष हो जाए तो 400 में 50 भी नहीं मिलेंगी, विश्लेषकों ने भी भाजपा के 50 पर सिमटने का दावा किया है। बोले जनता कह रही इतनी जालिम सरकार है जिसके चाहे मकान गिरवा दे पैर में गोली मरवा दे, मुंह खोलने पर मुकदमा, जो ज्यादा एनकाउंटर करे वही अच्छा SP। UGC पर बोले उत्तराखंड में लागू किया कुछ मिला नहीं, जनता ने चुनाव अपने हाथ में ले लिया सपा को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। UCC पर कहा सभी धर्मों के तौर तरीके अलग, मुसलमान में चचेरी बहन से शादी अच्छा माना जाता हिन्दुओं में सोच नहीं सकते तो यूनिफॉर्म सिविल कोड कैसे लागू होगा, ब्रिटेन का संविधान परंपराओं पर आधारित है। भाजपा सभाओं में जनता नहीं आती आंगनबाड़ी टीचर आशा को पैसे देकर बुलाया जाता। UPI टैक्स पर कहा कंपनियों के खाते में करोड़ों जाएंगे सरकार को नहीं

Sep 21, 2026 - 18:08
0 3
निष्पक्ष चुनाव हुए तो 2027 में BJP 50 सीट भी नहीं जीत पाएगी - सैफई में रामगोपाल यादव का बड़ा हमला, बोले - UGC से कुछ मिला नहीं, UCC लागू हो सकता है क्या, UPI पर टैक्स जनता की जेब पर डाका

सैफई - सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने इटावा के सैफई में BJP पर बड़ा हमला बोला।

सोमवार को अपने आवास पर मीडिया से बोले - "अगर निष्पक्ष चुनाव हुए तो 2027 में BJP 50 सीटें भी नहीं ले पाएगी। पिछले चुनाव में स्पष्ट धांधली हुई थी, इसीलिए जनता सवाल खड़े कर रही है। इलेक्शन कमीशन हिम्मत करेगा या नहीं इसमें संदेह है, लेकिन अगर EC निष्पक्ष हो जाए तो 400 में 50 सीटें भी BJP को नहीं मिलेंगी।"

उन्होंने कहा विश्लेषकों ने भी BJP के 50 सीटों पर सिमटने का दावा किया है।

'जालिम सरकार है'

रामगोपाल बोले - "जनता कह रही है इतनी जालिम सरकार है, जिसके चाहे मकान गिरवा दे, जिसके चाहे पैर में गोली मरवा दे। कोई मुंह भी खोल दे तो मुकदमा लिख दिया जाता है, जो सबसे ज्यादा एनकाउंटर कर दे वही सबसे अच्छा SP माना जाता है।"

UGC और UCC पर हमला

UGC पर कहा - "उत्तराखंड में लागू कर चुके हैं, उससे कुछ मिला भी नहीं। अब जनता ने चुनाव अपने हाथों में ले लिया है और सपा को सत्ता तक पहुंचाने का मन बना लिया है।"

UCC पर बोले - "सभी धर्मों के तौर-तरीके अलग-अलग हैं, जैसे मुसलमान में चचेरी बहन से शादी सबसे अच्छा माना जाता है, लेकिन हिंदुओं में कोई सोच नहीं सकता। इस स्थिति में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू हो सकता है क्या? ब्रिटेन का संविधान पूरा परंपराओं पर आधारित है।"

उन्होंने दावा किया - "BJP की सभाओं में कोई जनता नहीं आती, आंगनबाड़ी, सरकारी टीचर, आशा को और पैसे देकर बुलाया जाता है, आम जनता दूर रहती है।"

UPI टैक्स और डिजिटल रुपया पर निशाना

UPI पर टैक्स को लेकर कहा - "UPI कंपनियों के खाते में करोड़ों जाएंगे, सरकार के पास नहीं, फिर यही कंपनियां BJP को चंदा देंगी और उससे वोट खरीदेगी। जनता के हित में कोई कानून नहीं बन रहा, हर कानून जेब पर डाका डालने के लिए है।"

डिजिटल रुपये पर बोले - "95% लोग ये कर भी नहीं सकते। इतना अन्याय-भ्रष्टाचार दुनिया के किसी डिक्टेटर ने नहीं किया जितना भारत में हो रहा है। अगर ये सत्ता में रहे तो 5-10 साल बाद चुनाव भी नहीं कराएंगे।"

जेन जी आंदोलन और पोस्टर वार

रामगोपाल ने कहा - "जेन जी आंदोलन से सरकार डर गई, इसीलिए धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ और मोहन भागवत तक को इस्तेमाल किया गया, नहीं तो ये किसी की सुनते नहीं थे। BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट भी नहीं जीत पाई।"

पोस्टरों पर बोले - "इनके पास कुछ नहीं है, AI से झूठी खबरें बनाकर फैलाते रहते हैं। सरकारी आदेशों के बाद भी आम जनता ने PM के जन्मदिन पर दीये तक नहीं जलाए।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User