UP में 2027 से पहले सेमीफाइनल, राज्यसभा की 10 सीटों पर होगा घमासान, BJP के 8 - SP के 2 तय, 4 दिग्गजों की छुट्टी?
यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर 16 अक्टूबर को वोटिंग, 2027 विधानसभा चुनाव से पहले BJP का सोशल इंजीनियरिंग वाला मास्टरप्लान, 4 पुराने चेहरों का टिकट कटना तय।
यूपी चुनाव 2027 से पहले सबसे बड़ा सेमीफाइनल होने जा रहा है। राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव की तारीख आ गई है। 29 सितंबर को नोटिफिकेशन, 16 अक्टूबर को वोटिंग और उसी दिन रिजल्ट।
गणित क्या कहता है?
यूपी विधानसभा में अभी 397 विधायक हैं। एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए 40-41 वोट चाहिए।
BJP + सहयोगी के पास 289 वोट हैं - मतलब 8 सीटें पक्की।
SP के पास 101 विधायक हैं - मतलब 2 सीटें पक्की।
बसपा का खाता जीरो है, हाल ही में उनके इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो गया।
BJP का अंदरूनी प्लान - 2027 का गेम
BJP इस चुनाव को सिर्फ दिल्ली भेजने के लिए नहीं, 2027 के लिए PDA को तोड़ने के हथियार के तौर पर देख रही है। जेन-जी और जातिगत समीकरण को साधा जाएगा।
कौन रिपीट होगा, किसकी छुट्टी?
सूत्रों के मुताबिक 4 दिग्गज रिपीट होंगे:
1. हरदीप सिंह पुरी - केंद्र में जरूरत और पंजाब चुनाव
2. बीएल वर्मा - रुहेलखंड में लोध-OBC का बड़ा चेहरा
3. बृजलाल - पूर्वांचल में पासी समाज, अखिलेश के दलित वोट में सेंध
4. नीरज शेखर - चंद्रशेखर के बेटे, पूर्वांचल में ठाकुर वोटबैंक
कटेगा इनका पत्ता?
बृजलाल और अरुण सिंह समेत 4 पुराने चेहरों पर तलवार लटकी है। सीमा द्विवेदी और दिनेश शर्मा की जगह नए ब्राह्मण चेहरे को मौका मिल सकता है।
BJP की लिस्ट ही तय करेगी कि 2027 में पार्टी किस जाति और किस इलाके पर दांव लगाने वाली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)