जब मिले रील और रियल बाहुबली, अनंत सिंह के दरबार में पहुंचे सोनू सूद, भीड़ ने घेरा सरकारी आवास

पटना में रील लाइफ के बाहुबली सोनू सूद और रियल लाइफ के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुलाकात, हार्डिंग रोड आवास पर उमड़ी समर्थकों की भीड़।

Sep 23, 2026 - 17:21
0 9
जब मिले रील और रियल बाहुबली, अनंत सिंह के दरबार में पहुंचे सोनू सूद, भीड़ ने घेरा सरकारी आवास

पटना में मंगलवार को ऐसा सीन बना जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी।

रील लाइफ के बाहुबली सोनू सूद और बिहार के रियल बाहुबली विधायक अनंत सिंह आमने-सामने बैठे थे। जगह थी - पटना का हार्डिंग रोड, अनंत सिंह का सरकारी आवास।

भीड़ संभालना मुश्किल

दोनों बाहुबलियों की मुलाकात की खबर फैलते ही समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालत ऐसी कि भीड़ को कंट्रोल करना मुश्किल हो गया। अनंत सिंह के दोनों बेटे भी सोनू सूद के बगल में बैठे नजर आए।

कमरे में क्या बात हुई?

अनंत सिंह सोनू सूद को अपने कमरे में ले गए। अनंत सिंह ने कहा - अब बाहर कम ही निकलते हैं। सोनू सूद ध्यान से सुनते रहे। आमतौर पर मजाकिया अंदाज में रहने वाले अनंत सिंह इस बार काफी गंभीर दिखे।

सोनू ने सुनाया पवन सिंह का गाना

बीच में सोनू सूद ने मोबाइल निकाला और अनंत सिंह को भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का एक गाना दिखाया। दोनों ने साथ में गाना सुना।

अनंत सिंह बोले - हमसे प्रेम है

पत्रकारों ने जब मुलाकात पर सवाल पूछा तो अनंत सिंह अपने स्टाइल में बोले - "मछली बेचे नीयर अपने करता है, एक-एक कर पूछो।"

फिर बोले - "उनसे प्रेम था, बिहार आए थे रिलीफ बांटने। हमरा से दोस्ती है, जाते समय भेंट करके चले गए।"

पहले हो चुकी है Video Call

ये पहली मुलाकात नहीं है। पहले वीडियो कॉल पर सोनू ने अनंत सिंह को मुंबई बुलाया था, तो अनंत सिंह ने कहा था - आवेंगे। सोनू ने कहा था - बिहार आकर लिट्टी-चोखा खाएंगे। आखिरकार वो वादा पटना में पूरा हुआ।

जाते-जाते अनंत सिंह ने सोनू सूद को अपना घुड़साल और घोड़े भी दिखाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User