ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम, इस्तीफा दो वरना जंतर-मंतर पार्ट 2 होगा, SIR पर बवाल तेज

SIR विवाद के बीच CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफे का अल्टीमेटम दिया, कहा 13 करोड़ वोट डिलीट हुए, देश का सबसे बड़ा गद्दार बताया।

Sep 24, 2026 - 16:51
0 4
ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम, इस्तीफा दो वरना जंतर-मंतर पार्ट 2 होगा, SIR पर बवाल तेज

चुनाव आयोग और SIR को लेकर विवाद अब सड़क पर आ गया है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है - रिजाइन करो, वरना जंतर-मंतर पार्ट 2 होगा और देशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले CJP नेता?

दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर CJP के अभिजीत दीपके ने कहा - "रिपोर्ट से साबित होता है कि ज्ञानेश कुमार देश का सबसे बड़ा गद्दार है, लोकतंत्र के लिए खतरा है। डेमोक्रेसी में जनता सरकार चुनती है, लेकिन जब से ये CEC बने हैं, सरकार तय कर रही है कौन वोट करेगा।"

उन्होंने मांग की कि ज्ञानेश कुमार पर आपराधिक मुकदमा चले और SIR प्रक्रिया तुरंत रोकी जाए।

13 करोड़ वोट डिलीट का आरोप

दीपके ने आंकड़े गिनाए:
- महाराष्ट्र में 2 करोड़ वोट डिलीट
- यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा
- बंगाल में 90 लाख
- दिल्ली में 47 लाख
- केरल 24 लाख, तमिलनाडु 97 लाख, कर्नाटक 1 करोड़, तेलंगाना 73 लाख

बोले - "कुल 13 करोड़ वोट डिलीट, यानी 13-14% वोटर गायब। 2024 में पक्ष-विपक्ष में सिर्फ 2% का गैप था, ये गैप बढ़ाने के लिए वोट काटे जा रहे हैं ताकि BJP कभी सत्ता से बाहर न जाए।"

विपक्षी CMs को टारगेट?

दीपके ने दावा किया - ममता बनर्जी की सीट पर 50 हजार वोट डिलीट, वो 15 हजार से हारीं। स्टालिन की सीट पर 1 लाख वोट डिलीट, केजरीवाल की सीट पर 40 हजार वोट डिलीट और वो 4-5 हजार से हार गए।

आखिर में कहा - "ज्ञानेश कुमार की परफॉर्मेंस देखकर लगता है उन्हें ऑफिशियली BJP ज्वाइन कर लेनी चाहिए। आज BJP वो राज्य भी जीत रही है जो पीक मोदी वेव में भी नहीं जीती थी, इसमें मदद ज्ञानेश कुमार कर रहे हैं।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User