बिहार बाढ़ पर खेसारी लाल यादव के ट्वीट से मचा बवाल, 2 हफ्ते बाद बोले- बिहार को मत भूलो, यूजर्स ने घेरा- छपरा में कहां हैं?

बिहार में बाढ़ संकट के बीच भोजपुरी स्टार और RJD के पूर्व प्रत्याशी खेसारी लाल यादव का X पर पोस्ट वायरल हो गया। बाढ़ के करीब दो हफ्ते बाद उन्होंने लिखा कि बिहार में बाढ़ आई है लेकिन खबरों में कम है, बाढ़ में सिर्फ घर नहीं पूरी जिंदगी डूब जाती है। मदद की अपील के बजाय मीडिया कवरेज को मुद्दा बनाने पर नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया। यूजर्स बोले - बहुत दिन बाद जगे हैं, गाना आने वाला है क्या?

Sep 12, 2026 - 16:21
0 4
बिहार बाढ़ पर खेसारी लाल यादव के ट्वीट से मचा बवाल, 2 हफ्ते बाद बोले- बिहार को मत भूलो, यूजर्स ने घेरा- छपरा में कहां हैं?

पटना - बिहार में बाढ़ के बीच भोजपुरी अभिनेता और राजद के पूर्व प्रत्याशी खेसारी लाल यादव अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर ट्रोल हो गए।

बाढ़ आए लगभग दो सप्ताह बाद खेसारी ने X पर लिखा, "बिहार में बाढ़ आई है... बस फर्क इतना है कि हर बार के जैसे खबरों में कम है। बिहार को भूलिए मत... बाढ़ में सिर्फ घर नहीं डूबते, किसी की पूरी जिंदगी डूब जाती है। आज हमारे लोगों को हमारी आवाज भी चाहिए और हमारी मदद भी। आगे आइए, हाथ जोड़ के निवेदन है!"

आरजेडी टिकट पर छपरा से चुनाव लड़ चुके खेसारी ने सरकार से राहत की मांग की जगह मीडिया कवरेज का मुद्दा उठाया, तो यूजर्स ने उन्हें घेर लिया।

एक यूजर ने लिखा, "रउरा कहां बानी देवता, छपरा में जाके देख ली भैया एक बार।"

दूसरे ने लिखा, "आपलोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता है बाढ़ से, इसलिए हेल्प करने नहीं आते।"

एक और यूजर ने तंज कसा, "बहुत दिन बाद जगे हैं भाई... कोई गाना आने वाला होगा इसलिए बिहार की याद आई है। आपको आज पता चला बिहार में बाढ़ आई है।"

एक यूजर ने लिखा, "सरकार चुनावों में दस-दस हजार में वोट खरीद रही है, अब क्या बाल्टी से पानी निकालेगी?"

बिहार में इस साल बाढ़ से 15 जिलों के लाखों लोग प्रभावित हैं, लेकिन खेसारी की पोस्ट ने बहस को मीडिया कवरेज बनाम जमीनी मदद की ओर मोड़ दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User