RJD विधायक भाई वीरेंद्र का बड़ा दावा - 1-2 महीने में टूट जाएगी JDU, बचेगी तो जनता दल नीतीश, संजय झा पर साधा निशाना

RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने दावा किया है कि JDU एक से दो महीने में टूट जाएगी और 4-5 लोग बचेंगे तो पार्टी का नाम जनता दल नीतीश होगा। शुक्रवार को पत्रकारों से बात में उन्होंने बिना नाम लिए कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पर निशाना साधा कि जो लोग बयान दे रहे हैं वही पार्टी को बर्बाद और तोड़ने वाले हैं। यह बयान खगड़िया में संजय झा द्वारा JDU का नाम बदलकर जनता दल नीतीश करने के सुझाव के बाद आया है।

Sep 12, 2026 - 16:23
0 3
RJD विधायक भाई वीरेंद्र का बड़ा दावा - 1-2 महीने में टूट जाएगी JDU, बचेगी तो जनता दल नीतीश, संजय झा पर साधा निशाना

पटना - बिहार की सियासत में JDU टूटने का दावा तेज हो गया है। RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने शुक्रवार को कहा कि एक से दो महीने में JDU टूट जाएगी।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने संजय झा का नाम लिए बिना इशारों में कहा, "मुझे लगता है जो लोग का बयान आ रहा है, नाम नहीं लेना चाहते, वो लोग पार्टी को बर्बाद कर चुके हैं और तोड़ने वाले हैं। इसलिए दो, चार-पांच को बचेगा तो उसका नाम होगा जनता दल नीतीश। इसलिए पहले ही से वो इशारा कर रहे हैं। अब तो जो लोग बोल रहे हैं वही पार्टी को तोड़ने के लिए तैयार हैं। आप देखिए डेढ़ महीना दो महीना में क्या-क्या हो रहा है।"

दरअसल, JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने खगड़िया में नीतीश संवाद कार्यक्रम में कहा था कि JDU नीतीश कुमार की विचारधारा की पार्टी है, इसका नाम जनता दल नीतीश रख देना चाहिए।

उनका यह बयान ऐसे समय आया जब जल संसाधन मंत्री संतोष सुमन ने बख्तियारपुर का नाम बदलकर नीतीशपुर करने की मांग की है। इन बयानों के बाद बिहार में सियासी बहस और तेज हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User