बिहार के 1.05 करोड़ पेंशनधारियों के लिए खुशखबरी, CM सम्राट चौधरी ने मुंगेर से DBT के जरिए भेजे 1233 करोड़ रुपये
बिहार के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए गुरुवार को गुड न्यूज आई। CM सम्राट चौधरी ने मुंगेर में कार्यक्रम के दौरान अगस्त 2026 की पेंशन DBT से ट्रांसफर की। इस बार 105.68 लाख लाभार्थियों के खाते में 1100 रुपये के हिसाब से कुल 1233.87 करोड़ रुपये भेजे गए। पेंशन चेक करने के 3 आसान तरीके भी बताए गए।
पटना - बिहार के पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सम्राट चौधरी सरकार ने अगस्त महीने की सामाजिक सुरक्षा पेंशन जारी कर दी है।
गुरुवार को मुंगेर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम सम्राट चौधरी ने रिमोट के जरिए DBT के माध्यम से राशि ट्रांसफर की। अपनी माता की पुण्यतिथि में शामिल होने के बाद सीएम दोपहर करीब 12.30 बजे गंगा मोड़ स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भुगतान किया।
कितने लोगों को कितना पैसा मिला?
इस बार हर लाभार्थी को 1100 रुपये पेंशन दी गई है। अगस्त 2026 के लिए कुल 105.68 लाख लाभार्थियों के खातों में 1233.87 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।
पेंशन आई या नहीं, ऐसे चेक करें -
10 सितंबर को सभी लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजा जा चुका है। आप 3 तरीके से चेक कर सकते हैं:
1. बैंक खाते से लिंक मोबाइल पर मैसेज आएगा।
2. पासबुक अपडेट कराकर बैलेंस चेक करें।
3. बैंक जाकर पासबुक के जरिए पता करें और ATM या निकासी पर्ची से पैसे निकालें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)