वैशाली में भारतमाला प्रोजेक्ट के NH-139W फोरलेन पुल का लॉन्चर गिरा, 6 मजदूर घायल, तेजस्वी ने सरकार पर साधा निशाना

बिहार के वैशाली जिले के लालगंज में भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे NH-139W फोरलेन के निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गुरुवार को अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में 6-7 मजदूर घायल हो गए, जिनमें 2 की हालत गंभीर है। पुलिस और NHAI अधिकारी जांच में जुटे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हादसे को भ्रष्टाचार और घटिया सामग्री से जोड़ा।

Sep 10, 2026 - 18:56
0 1
वैशाली में भारतमाला प्रोजेक्ट के NH-139W फोरलेन पुल का लॉन्चर गिरा, 6 मजदूर घायल, तेजस्वी ने सरकार पर साधा निशाना

वैशाली - लालगंज में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत NHAI के NH-139W फोरलेन पर बड़ा हादसा हो गया। गुरुवार को निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर अचानक गिर गया।

हादसे के वक्त पुल का काम तेजी से चल रहा था। लॉन्चर गिरते ही जोरदार आवाज हुई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।

इस हादसे में मौके पर काम कर रहे 6 से 7 मजदूर चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू कर घायलों को बाहर निकाला और लालगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया। दो मजदूरों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

सूचना पर पुलिस और पुल निर्माण कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। अभी लॉन्चर गिरने की वजह साफ नहीं है।

तेजस्वी का हमला
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, "बिहार में फिर एक पुल गिरा! वैशाली में भ्रष्टाचार के बोझ से निर्माणाधीन पुल गिरने से आधा दर्जन मजदूर घायल हुए हैं। घटिया सामग्री, खराब गुणवत्ता और मानकों की अनदेखी ही लगातार पुल गिरने का कारण है। भ्रष्ट NDA सरकार फिर लीपापोती करेगी।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User