पटना में BPSC-दरोगा अभ्यर्थियों का हंगामा - JP गोलंबर पर पुलिस से धक्का-मुक्की, बोले हम पढ़ने वाले हैं सेटिंग वाले नहीं

पटना में BPSC 70वीं और दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। गांधी मैदान गेट नंबर 10 से हजारों छात्र तिरंगा लेकर मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े तो JP गोलंबर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका, धक्का-मुक्की हुई। भारी पुलिस बल, दंगा नियंत्रण बल और वाटर कैनन तैनात किए गए। अभ्यर्थियों की मांग BPSC 70वीं में गड़बड़ी की जांच, परीक्षा और ट्रेनिंग एक साथ न कराना, BSSC परीक्षा तिथि जारी करना, संविदा व्यवस्था और 25% वेटेज खत्म करना और 1799 दरोगा भर्ती पूरी करना है। छात्र बोले हम पढ़ने वाले हैं सेटिंग वाले नहीं। कुछ अभ्यर्थी डाकबंगला की जगह फ्लाईओवर से GPO गोलंबर पहुंच गए, फिर R-ब्लॉक पर रोके गए।

Sep 15, 2026 - 17:50
0 3
पटना में BPSC-दरोगा अभ्यर्थियों का हंगामा - JP गोलंबर पर पुलिस से धक्का-मुक्की, बोले हम पढ़ने वाले हैं सेटिंग वाले नहीं

पटना - राजधानी पटना के जेपी गोलंबर पर मंगलवार को BPSC और दरोगा अभ्यर्थी आमने-सामने आ गए। पुलिस और छात्रों के बीच जमकर नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई।

गांधी मैदान गेट नंबर 10 से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर निकले थे और मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे थे। जेपी गोलंबर पर छात्रों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने बलपूर्वक रोक दिया। मौके पर भारी पुलिस, दंगा नियंत्रण बल और वाटर कैनन की गाड़ियां तैनात थीं।

क्या है मांग?
अभ्यर्थी बोले - "हम पढ़ने वाले बच्चे हैं, सेटिंग वाले नहीं।" आरोप है BPSC 70वीं और 1799 दरोगा भर्ती में भारी गड़बड़ी और फर्जीवाड़ा हुआ है।

मुख्य मांगें - BPSC 70वीं परीक्षा की जांच और रद्द, परीक्षा और ट्रेनिंग एक साथ न हो, BSSC परीक्षा की तारीख जारी हो, संविदा व्यवस्था और 25% वेटेज खत्म हो, दरोगा भर्ती जल्द पूरी हो।

छात्र हाथ में तिरंगा लेकर CM से मिलने की मांग कर रहे थे और जेपी गोलंबर पर धरने पर बैठ गए। चेतावनी दी मांग नहीं मानी तो आंदोलन और तेज होगा।

इधर दारोगा अभ्यर्थियों ने पुलिस को छकाया, डाकबंगला की जगह फ्लाईओवर से GPO गोलंबर पहुंच गए, लेकिन R-ब्लॉक फ्लाईओवर पर पुलिस ने फिर रोक दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User