बक्सर से JDU का 'नीतीश संवाद' शुरू, फरक्का डैम को लेकर संजय झा ने उठाया बड़ा मुद्दा

फरक्का बैराज के मुद्दे को लेकर JDU ने बक्सर से जनसंवाद अभियान शुरू किया है। कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि फरक्का की वजह से बक्सर से कटिहार तक गंगा किनारे के इलाकों में बाढ़ और जलजमाव की समस्या गंभीर हुई है। JDU अब इस मुद्दे को गांव-गांव ले जाएगी।

Sep 05, 2026 - 17:37
0 1
बक्सर से JDU का 'नीतीश संवाद' शुरू, फरक्का डैम को लेकर संजय झा ने उठाया बड़ा मुद्दा

बिहार में फरक्का बैराज को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी कड़ी में जनता दल यूनाइटेड ने आज बक्सर से अपने नए अभियान 'नीतीश संवाद' की शुरुआत की है।

JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा आज बक्सर पहुंचे। उन्होंने उस प्वाइंट से अपनी यात्रा शुरू की जहां गंगा नदी उत्तर प्रदेश से निकलकर बिहार में प्रवेश करती है। यहां उन्होंने गंगा के जलस्तर का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से सीधी बातचीत की। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी मौजूद थे।

बातचीत के दौरान स्थानीय लोगों ने गंगा के बढ़ते पानी और हर साल आने वाली बाढ़ को लेकर अपनी परेशानी बताई। लोगों ने JDU की इस पहल का स्वागत किया।

संजय झा ने लोगों को समझाया कि बिहार में बाढ़ सिर्फ प्राकृतिक कारणों से नहीं आती। उन्होंने कहा कि फरक्का बैराज के कारण गंगा के पानी के बहाव में रुकावट आती है, जिससे गाद जमा होती है और नदी का पेट उथला हो जाता है। इसका सीधा असर बक्सर, भोजपुर, पटना, भागलपुर से लेकर कटिहार तक पूरे गंगा बेल्ट पर पड़ता है।

JDU का कहना है कि फरक्का का असर केवल सीमांचल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे बिहार के जल प्रबंधन से जुड़ा बड़ा सवाल है।

'नीतीश संवाद' के जरिए पार्टी अब गांव-गांव जाकर लोगों की राय लेगी और बाढ़ से होने वाले नुकसान का ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करेगी। इस रिपोर्ट को बाद में केंद्र सरकार के सामने रखा जाएगा ताकि फरक्का बैराज पर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो सके।

जेडीयू इस अभियान को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार हित के विजन से जोड़ रही है। पार्टी का मकसद गंगा और बाढ़ के मुद्दे को सिर्फ आपदा नहीं, बल्कि एक स्थायी जल प्रबंधन नीति के तौर पर पेश करना है। आने वाले दिनों में यह अभियान गंगा किनारे बसे सभी जिलों में चलाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User