सासाराम में CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान- बिहार में बहनों को कोई छुएगा तो 24 घंटे में जाएगा जेल
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को सासाराम के जमुहार में युवा संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। वहां उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा वादा किया- अगर बिहार की किसी बहन-बेटी को कोई छुएगा तो 24 घंटे के अंदर कार्रवाई होगी और आरोपी सलाखों के पीछे होगा। NDA सरकार में ही करोड़ों बहनें सुरक्षित घर से निकल कर काम कर रही हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा- कुछ लोग सत्ता को मेवा समझते हैं, हम सेवा समझते हैं।
सासाराम। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को रोहतास के सासाराम पहुंचे। जमुहार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में उन्होंने बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा ऐलान किया।
CM ने कहा, "बिहार में आज जो सुरक्षा का माहौल है, उसमें मैं अपनी बहनों से वादा करता हूं कि अगर कोई हमारी बहन-बेटी को छुएगा तो 24 घंटे के अंदर उस पर कार्रवाई होगी।"
उन्होंने कहा कि मीडिया के बंधुओं ने जो 5 वीडियो निकाले, उस पर तुरंत एक्शन हुआ। आज NDA सरकार में ही संभव है कि करोड़ों बहनें बेखौफ घर से निकलकर काम कर रही हैं।
विपक्ष पर हमला
सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, "कुछ लोग सत्ता को मेवा खाने का अवसर समझते हैं, जबकि NDA और BJP के लोग सत्ता को सेवा भाव से देखते हैं।"
उन्होंने PM नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि 25 सालों से सत्ता में रहकर भी उन्होंने सेवा का संकल्प नहीं छोड़ा।
'पहले डाकुओं का डर, अब कानून का राज'
CM ने कहा, "2005 से पहले का बिहार और बाद के बिहार में जमीन-आसमान का अंतर है। कभी रोहतास-कैमूर में डाकुओं का दहशत था, लोग कैमूर से आरा जाने में डरते थे। आज विधि-व्यवस्था कायम है। बिहार में किसी बेटी को कोई छू ले तो 24 घंटे में जेल जाएगा।"
कार्यक्रम में एमपी के सांसद बीडी सिंह, पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह, विधायक श्रीकांत निराला समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)