PK का शिक्षकों से बड़ा वादा- लोकसभा से पहले 7वां वेतनमान दिलाऊंगा, नहीं तो दूंगा धरना, 10 हजार युवाओं को नौकरी भी
बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर पटना में MLC प्रत्याशियों डॉ. अनुज कुमार (स्नातक) और डॉ. दिव्या ज्योति (शिक्षक) की नामांकन सभा में पहुंचे। सिन्हा लाइब्रेरी रोड पर शिक्षकों से वादा किया- चाहे धरना देना पड़े, अनशन या CM आवास घेरना पड़े, लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिला कर रहूंगा। साथ ही स्नातक क्षेत्र के 10 हजार बेरोजगारों को प्राइवेट नौकरी दिलाने का ऐलान। नीरज कुमार पर हमला बोला- नीतीश कैमरे पर समर्थन में बोल दें तो प्रत्याशी वापस ले लूंगा।
पटना। जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर मंगलवार को पटना के सिन्हा लाइब्रेरी स्थित अदिति कम्युनिटी सेंटर में MLC प्रत्याशियों की नामांकन सभा में पहुंचे। यहां उन्होंने पटना स्नातक से डॉ. अनुज कुमार और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. दिव्या ज्योति के लिए वोट मांगा।
शिक्षकों से PK का बड़ा ऐलान
प्रशांत किशोर ने मंच से कहा, "आप किसी भी कैटेगरी के शिक्षक हों, लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाने की जिम्मेदारी मेरी है। हर हाल में दिला कर रहूंगा। इसके लिए धरने पर बैठना पड़े, आमरण अनशन करना पड़े, या मुख्यमंत्री आवास का घेराव करना पड़े, जो करना पड़े करूंगा।"
उन्होंने आगे कहा कि अनुज जी के जीतने पर बांकीपुर की तरह पटना स्नातक क्षेत्र के 10 हजार पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को योग्यता के अनुसार प्राइवेट नौकरी दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे।
नीरज कुमार पर निशाना
PK ने जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार को घेरते हुए कहा, "15-20 साल से सत्ता में हैं, वेतनमान दिला नहीं सकते, समाज में अत्याचार पर मुंह नहीं खोलते, तो किस मुंह से वोट मांग रहे हैं? 30 साल से हैं, इसीलिए तो हारेंगे।"
उन्होंने चुनौती दी, "जिन नीतीश कुमार के नाम पर वोट मांग रहे हैं, वो कैमरे पर आकर उनके समर्थन में बोल दें, AI वीडियो नहीं, असली वीडियो, तो जन सुराज अपना प्रत्याशी वापस ले लेगा।"
'भगदड़ रूलिंग पार्टी में है'
PK ने कहा कि भगदड़ जन सुराज में नहीं, रूलिंग पार्टी में है। वो सोच रहे हैं कौन छोड़कर भागा। शिक्षकों और स्नातकों ने मन बना लिया है- सम्राट चौधरी के खिलाफ वोट करना है, बिहार में बदलाव लाना है। इस बार नीरज कुमार को हराने के लिए अनुज जी और नवल किशोर को हराने के लिए दिव्या जी को चुन लिया गया है।
सभा में किशोर कुमार मुन्ना, रामबली चंद्रवंशी, अशोक जी, सैयद मसीह उद्दीन समेत कई नेता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)