Jan Suraaj में बवाल - प्रदेश अध्यक्ष Manoj Bharti के साथ मारपीट, कॉलर पकड़कर खींचा, गाड़ी में बैठे थे तभी हुआ हमला, Vehicle Vendor पर आरोप, 2 साल से बकाया है 70 लाख?
जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के साथ पाटलिपुत्र कार्यालय के बाहर बदसलूकी और मारपीट, कॉलर पकड़ने का वीडियो वायरल। आरोप - गाड़ी किराए के लाखों रुपये 2 साल से बकाया, वेंडर ने गुस्से में किया हमला। 10-15 दिन पुराना वीडियो 21 अक्टूबर को वायरल, दोनों पक्षों में समझौते की चर्चा, BJP प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने मांगी जांच, बोले - प्रशांत किशोर जवाबदेही कब देंगे?
पटना। जन सुराज में अंदरूनी कलह अब सड़क पर आ गई है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के साथ बदसलूकी और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वो अपनी कार में बैठे हैं और बाहर से कुछ लोग उनका कॉलर पकड़कर खींच रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाला व्हीकल वेंडर है। आरोप है कि जन सुराज ने किराए पर गाड़ियां ली थीं, जिसका लाखों रुपये (करीब 70 लाख बताया जा रहा है) 2 साल से बकाया है। पैसा न मिलने से नाराज वेंडर ने पाटलिपुत्र स्थित जन सुराज कार्यालय के बाहर हंगामा किया।
जानकारी के मुताबिक ये घटना कार्यालय के बाहर की है। वीडियो में कुछ लोग बंद गेट के बाहर से आवाज लगा रहे हैं। गेट नहीं खुला तो जब मनोज भारती गाड़ी से निकलने लगे, तो 3-4 लोग आ गए। शीशा नीचे था, हाथ डालकर कॉलर पकड़ लिया। पीछे से आवाज आ रही है - "मारपीट मत करो", "दीपक-दीपक"।
बताया जा रहा है कि वीडियो 10-15 दिन पुराना है, जो बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को वायरल होना शुरू हुआ। चर्चा है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है, लेकिन पार्टी की ओर से अभी आधिकारिक बयान आना बाकी है।
BJP ने किया हमला
इस मामले पर BJP ने जन सुराज पर निशाना साधा। प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा - "इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। प्रशांत किशोर बिहार बदलने और जवाबदेही की बात करते हैं, लेकिन अपनी पार्टी में जवाबदेही कब सुनिश्चित करेंगे? दूसरों को पाठ पढ़ाने वाले अपने संगठन में क्या कर रहे हैं?"
फिलहाल जन सुराज की ओर से बकाया रकम और मारपीट पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)