बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती 4361 पद - मेरिट लिस्ट से पहले गर्दनीबाग में हजारों अभ्यर्थियों का हंगामा, महिला की खाली सीट पर पुरुष बहाली की मांग

बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आक्रोश बढ़ा, 18 सितंबर को हजारों अभ्यर्थी पटना के गर्दनीबाग में सड़क पर उतरे। अभ्यर्थी लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और ड्राइविंग टेस्ट पास कर चुके हैं, अब मेरिट लिस्ट का इंतजार है। प्रमुख मांग है महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित सीटें खाली रहने पर उन पर पुरुष अभ्यर्थियों की बहाली की जाए ताकि योग्य उम्मीदवारों को मौका मिले। कुल 4361 पदों पर भर्ती निकली है, दूर-दराज जिलों से छात्र प्रदर्शन में पहुंचे, नारेबाजी कर सरकार और विभाग से मेरिट से पहले फैसले की मांग की।

Sep 18, 2026 - 18:13
0 2
बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती 4361 पद - मेरिट लिस्ट से पहले गर्दनीबाग में हजारों अभ्यर्थियों का हंगामा, महिला की खाली सीट पर पुरुष बहाली की मांग

पटना - बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के अभ्यर्थियों का गुस्सा सड़क पर आ गया है।

18 सितंबर को हजारों की संख्या में अभ्यर्थी गर्दनीबाग में जुटे और जोरदार प्रदर्शन किया। दूर-दराज जिलों से छात्र पटना पहुंचे थे।

अभ्यर्थियों का कहना है वे भर्ती के कई चरण पूरे कर चुके हैं - लिखित परीक्षा पास की, फिजिकल टेस्ट क्लियर किया और कई तो ड्राइविंग टेस्ट में भी सफल हो चुके हैं। अब मेरिट लिस्ट का इंतजार है, लेकिन उससे पहले वे अपनी मांग सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं।

क्या है मुख्य मांग?

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग महिला आरक्षण की खाली सीटों को लेकर है। उनका कहना है बिहार पुलिस ड्राइवर के कुल 4361 पदों पर भर्ती निकली है, अगर महिला अभ्यर्थियों के लिए तय सीटें खाली रह जाती हैं तो उन पर योग्य पुरुष अभ्यर्थियों को मौका दिया जाए।

गर्दनीबाग में नारेबाजी के बीच अभ्यर्थियों ने कहा मेरिट लिस्ट जारी होने से पहले इस पर फैसला होना चाहिए, ताकि कोई भी सीट खाली न जाए और मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति का रास्ता मिल सके। अब सबकी नजर सरकार और भर्ती विभाग के फैसले पर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User