सनातन पर कोई भी बोल देता है, इस्लाम पर मुंह नहीं खुलता: कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा का तेजस्वी-राहुल पर हमला, बोले- गुलामी DNA में समा गई

बिहार कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा का विपक्ष पर तीखा हमला। तेजस्वी यादव पर कहा- सनातन की उदारता का फायदा उठाकर चोट करते हैं, इस्लाम पर मुंह नहीं खुलता, हजार साल की गुलामी DNA में समा गई। 750 साल तक गुलाम बनाने वालों का गुणगान करते हैं, ये राष्ट्र हितैषी नहीं। राहुल गांधी पर भी निशाना- खुद नहीं पता क्या बोलते हैं, संस्कार सुधारने की जरूरत, चुनाव आते ही जाति, मनु स्मृति, संविधान, आरक्षण का नैरेटिव सेट करते हैं।

Aug 31, 2026 - 17:07
0 1
सनातन पर कोई भी बोल देता है, इस्लाम पर मुंह नहीं खुलता: कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा का तेजस्वी-राहुल पर हमला, बोले- गुलामी DNA में समा गई

पटना: सनातन धर्म और आरक्षण के मुद्दे पर बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा – इस्लाम पर किसी का मुंह नहीं खुलता, हजार वर्ष की गुलामी उनके DNA में समा गई है। डर और भय रहता है, लेकिन सनातन धर्म की उदारता का फायदा उठाकर हर कोई चोट करता है।

सनातन पर कोई भी कुछ भी बोल देता है

विजय सिन्हा बोले – सनातन को लेकर कोई भी कुछ भी बोल देता है। सनातन की संतानों को आपस में लड़ाकर समाज में जहर घोलने की कोशिश होती है। यह मानसिकता सामाजिक सौहार्द खत्म करने वाली है और राष्ट्रहितैषी नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया – देश को लंबे समय तक गुलाम बनाने वालों का गुणगान आज भी कुछ लोग करते हैं। 750 साल तक गुलाम बनाने वाले गद्दारों के कारण ही सनातन को तोड़ने की कोशिश हो रही है।

राहुल गांधी पर निशाना

हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले पर पूछे सवाल पर मंत्री ने कहा – राहुल गांधी क्या बोलते हैं, उन्हें खुद पता नहीं चलता। उनकी बात का कोई ठिकाना नहीं, समाज और राष्ट्र के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं समझते।

उन्होंने कहा – भारत में जन्मा हर व्यक्ति, चाहे किसी भी जाति, धर्म, भाषा का हो, मां भारती की संतान है। हर वर्ग के उत्थान की बात होनी चाहिए। चुनाव आते ही राहुल नैरेटिव सेट करने लगते हैं – कभी जाति, कभी मनुस्मृति, कभी संविधान, कभी आरक्षण। उन्हें पहले अपने संस्कार सुधारने चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User