बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, सेल टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा ऑपरेटर 25 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

बेगूसराय में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। सेल टैक्स कार्यालय के असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा एंट्री ऑपरेटर संतोष कुमार झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। रोजी गारमेंट्स के प्रोपराइटर ज्योति कुमार ने शिकायत की थी। टीम को देखकर आरोपियों ने नोटों की गड्डी खिड़की से बाहर फेंक दी, लेकिन पकड़े गए।

Oct 06, 2026 - 18:35
0 2
बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, सेल टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा ऑपरेटर 25 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

बेगूसराय। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। बेगूसराय सेल टैक्स (वाणिज्य कर) कार्यालय में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया।

कौन हैं गिरफ्तार आरोपी?

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार झा के रूप में हुई है।

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, विश्वनाथ नगर स्थित कृष्णा मार्केट में रोजी गारमेंट्स नाम से दुकान है। दुकान के मालिक ज्योति कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत की थी कि सेल टैक्स कार्यालय में उनसे रिश्वत मांगी जा रही है।

शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी की टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही 25 हजार रुपये की रिश्वत दी गई, टीम ने छापा मार दिया। बताया जा रहा है कि टीम को देखते ही आरोपियों ने 500-500 के नोटों की गड्डी खिड़की के बाहर फेंक दी, लेकिन टीम ने मौके से रकम बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल निगरानी विभाग दोनों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User