बेटी के मुआवजे के बदले 4 हजार रिश्वत मांग रहा था क्लर्क, निगरानी टीम ने ब्लॉक में दबोचा

बेगूसराय सदर ब्लॉक में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई। बेटी की डूबने से मौत के बाद 4 लाख मुआवजे के लिए 1 साल से चक्कर काट रही मां से क्लर्क सोनू कुमार ने 4 हजार रिश्वत मांगी। शिकायत पर रंगे हाथ गिरफ्तार। कार्यालय में हड़कंप।

Aug 07, 2026 - 16:12
0 2
बेटी के मुआवजे के बदले 4 हजार रिश्वत मांग रहा था क्लर्क, निगरानी टीम ने ब्लॉक में दबोचा

बेगूसराय: सरकारी मुआवजे के नाम पर रिश्वत मांगने वाले एक क्लर्क को निगरानी विभाग ने रंगे हाथ पकड़ लिया। शुक्रवार को सदर ब्लॉक कार्यालय में हुई इस कार्रवाई से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।

1 साल से भटक रही थी पीड़ित मां  
मामला चांदपुर गांव की दौलती देवी से जुड़ा है। पिछले साल कार्तिक माह में छठ के दिन नहाय-खाय के दौरान स्नान करते समय दौलती की बेटी रानी कुमारी की डूबने से मौत हो गई थी। सरकार से 4 लाख रुपये आपदा मुआवजा मिलना था।

आरोप है कि मुआवजे की फाइल करीब 1 साल से सदर अंचल कार्यालय में अटकी थी। दौलती देवी लगातार चक्कर काट रही थीं।

4 हजार में तय हुई रिश्वत  
पीड़िता ने बताया कि क्लर्क सोनू कुमार पहले 80 हजार रुपये मांग रहा था। बाद में रकम 5 हजार तक आई। आर्थिक तंगी बताने पर आखिरकार 4 हजार रुपये में बात तय हुई। करीब 15 दिनों से रिश्वत मांगी जा रही थी। तंग आकर दौलती ने पटना निगरानी विभाग से शिकायत की।

रंगे हाथ गिरफ्तार  
डीएसपी रामबाबू प्रसाद के नेतृत्व में निगरानी टीम ने सत्यापन के बाद जाल बिछाया। जैसे ही क्लर्क सोनू कुमार ने दौलती देवी से 4 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे दबोच लिया।गिरफ्तार क्लर्क की पहचान तेघड़ा के हसनपुर निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। वह सदर अंचल कार्यालय में क्लर्क के पद पर तैनात था। डीएसपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User