दिल्ली पुलिस की 20 महिला कांस्टेबलों को ठगा - इंस्टा पर लग्जरी कार, बिजनेसमैन बनकर शादी का झांसा, 23 साल के विक्रांत तोमर ने ऐसे ऐंठे लाखों, 24 लाख की ठगी पर हुआ गिरफ्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पुलिस ने विक्रांत तोमर नाम के शख्स को 20 से अधिक महिला पुलिस कांस्टेबलों से लाखों रुपये ठगी के आरोप में अरेस्ट किया 23 साल के विक्रांत पर आरोप एक ही बैच की 20 महिला कांस्टेबलों को निशाना बनाया इंस्टाग्राम पर महंगी कारों और लग्जरी लाइफस्टाइल वीडियो दिखाकर खुद को अमीर बिजनेसमैन बताता था शादी का झांसा देकर जाल में फंसाता था। इंस्टाग्राम पर क्रिकेट जगत की जानी मानी हस्ती बताया इंडिया टुडे रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने करोल बाग पुलिस स्टेशन में तैनात कांस्टेबल के साथ लगभग 24 लाख ठगी की शिकायत अनुसार इंस्टा पर संपर्क कर स्पोर्ट्स कोटे से दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए मार्गदर्शन चाहा बाद में व्हाट्सएप पर बात बढ़ाई खुद को क्रिकेट जगत की हस्ती पेश किया।

Oct 24, 2026 - 18:37
0 2
दिल्ली पुलिस की 20 महिला कांस्टेबलों को ठगा - इंस्टा पर लग्जरी कार, बिजनेसमैन बनकर शादी का झांसा, 23 साल के विक्रांत तोमर ने ऐसे ऐंठे लाखों, 24 लाख की ठगी पर हुआ गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने 23 साल के विक्रांत तोमर को गिरफ्तार किया है, जिस पर 20 से अधिक महिला पुलिस कांस्टेबलों से लाखों रुपये की ठगी का आरोप है। आरोपी एक ही बैच की महिला कांस्टेबलों को टारगेट बनाता था।

इंस्टा पर अमीर बिजनेसमैन, लग्जरी लाइफस्टाइल का जाल

पुलिस के मुताबिक विक्रांत इंस्टाग्राम पर महंगी कारों, लग्जरी लाइफस्टाइल के वीडियो पोस्ट कर खुद को अमीर बिजनेसमैन और क्रिकेट जगत की जानी-मानी हस्ती बताता था। महिलाओं को शादी का झांसा देकर भरोसे में लेता और फिर पैसे ऐंठता।

24 लाख की ठगी - करोल बाग केस

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक एक मामला करोल बाग थाने में तैनात कांस्टेबल से जुड़ा है, जिससे लगभग 24 लाख रुपये की ठगी हुई।

पहले इंस्टा पर संपर्क कर बोला - स्पोर्ट्स कोटे से दिल्ली पुलिस में भर्ती के लिए गाइडेंस चाहिए
फिर बात व्हाट्सएप पर शिफ्ट, खुद को क्रिकेट जगत की हस्ती बताया
ज्यादा रिटर्न का लालच देकर निवेश के लिए राजी किया
कांस्टेबल ने एक्सिस बैंक अकाउंट से अपनी पूरी बचत भेज दी, 12 लाख का पर्सनल लोन लिया, जान-पहचान वालों से उधार भी लिया
कुल रकम में से लगभग 8 लाख रुपये http://1x.com बेटिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े बैंक खातों में ट्रांसफर करवाए गए

8 घंटे के लिए किराए की कार, एक ही कार से कई लड़कियों को घुमाता

जांच में खुलासा - विक्रांत महिलाओं को इम्प्रेस करने के लिए महंगी कारें 8-8 घंटे के लिए किराए पर लेता था। एक ही कार का इस्तेमाल अलग-अलग महिलाओं को बाहर ले जाने के लिए करता ताकि लगे वो आलीशान जिंदगी जीता है।

एक ही बैच की 20 कांस्टेबल शिकार?

पुलिस को शक है एक ही बैच की लगभग 20 महिला कांस्टेबलों को निशाना बनाया गया है। हालांकि पीड़ितों की सही संख्या और कुल ठगी की रकम का अभी पता नहीं चला है। पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों की पहचान में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User