पटना में बम की धमकी से हड़कंप..CM आवास, सचिवालय और दानापुर के 4 स्कूल खाली...

पटना में मुख्यमंत्री आवास, सचिवालय और दानापुर के 4 स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल में दोपहर 3:11 बजे और रात 9:11 बजे विस्फोट का समय बताया गया था, लेकिन तय समय पर कुछ नहीं हुआ। सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डॉग और बम स्क्वॉड ने सभी जगहों की जांच की। स्कूलों को खाली कराकर छात्रों को घर भेजा गया। पुलिस साइबर टीम के साथ ईमेल भेजने वाले की तलाश कर रही है।

Jul 28, 2026 - 19:27
0 3
पटना में बम की धमकी से हड़कंप..CM आवास, सचिवालय और दानापुर के 4 स्कूल खाली...
पटना में बम की धमकी से हड़कंप..CM आवास, सचिवालय और दानापुर के 4 स्कूल खाली...

पटना: मंगलवार सुबह पटना में बम की धमकी से हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल भेजकर मुख्यमंत्री आवास, मुख्यमंत्री सचिवालय और दानापुर के 4 बड़े स्कूलों को उड़ाने की धमकी दी।

क्या लिखा था ईमेल में?  
सुबह 7:57 बजे मिले ईमेल में दावा किया गया कि दोपहर 3:11 बजे सचिवालय और रात 9:11 बजे CM आवास में बम ब्लास्ट होगा। दोनों तय समय गुजर चुके हैं और अभी तक कुछ नहीं हुआ है। धमकी में आर्मी पब्लिक स्कूल, रेडियंट इंटरनेशनल, DPS सीनियर और DPS जूनियर स्कूल, चांदमारी रोड का नाम भी था।

तुरंत खाली कराए गए स्कूल  
ईमेल मिलते ही प्रशासन एक्शन में आया। सुरक्षा कड़ी कर दी गई। एहतियात के तौर पर सभी 4 स्कूलों को तुरंत खाली कराया गया और बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया।

डॉग और बम स्क्वॉड ने की जांच  
बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने CM आवास, सचिवालय और सभी स्कूलों में चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है।मानसून सत्र चलने की वजह से पटना में पहले से सुरक्षा टाइट थी। धमकी के बाद पुलिस मुख्यालय ने इसे और बढ़ा दिया है।

साइबर टीम जांच में जुटी  
पुलिस अब ईमेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी है। साइबर एक्सपर्ट्स ईमेल की डिटेल खंगाल रहे हैं।  फिलहाल पूरे शहर में अलर्ट है और जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User