जमुई में नाबालिग से सरेराह बदसलूकी पर पटना तक सियासी भूचाल - RJD बोली कानून व्यवस्था ध्वस्त, JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया छिटपुट घटना तो विवाद बढ़ा, महिला आयोग और पुलिस मुख्यालय सख्त, 3 गिरफ्तार

बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की से सरेराह बदसलूकी पर पटना तक सियासत गरमाई, संवेदनशील घटना पर सियासी पारा चढ़ा, विपक्षी राजद ने सरकार और पुलिस पर कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने का आरोप लगाया, वहीं JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के बयान ने विवाद और बढ़ाया, राज्य महिला आयोग और पुलिस मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाकर कार्रवाई तेज की। JDU अध्यक्ष ने कहा छिटपुट घटना घटती है तो हम लोग उस पर संवेदनशील है लेकिन 2005 के पहले का समय देखिए कैसा बिहार था कोई घर से बाहर निकलता था क्या हालात थी लोग जिंदगी काट रहे थे ऐसा बिहार था आज कम से कम घटना पर प्रशासन कार्रवाई कर रहा है एक्शन ले रहा है बड़ा से बड़ा अपराधी क्यों न हो जल्दी पुलिस कब्जे में आएगा। जमुई मामले की आंच पटना पहुंची सरकार की ओर से कार्रवाई हो रही विपक्ष हमलावर है महिला आयोग ने तत्काल संज्ञान लिया RJD प्रवक्ता शक्ति यादव बोले बिहार में कानून की धज्जियां उड़ रही सरेआम बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ हो रहा कहां है पुलिस और सरकार। मंत्री सुनील कुमार ने बताया SP के अनुसार घटना में 5-6 लोग शामिल थे 3 चिन्हित बाकियों पर कार्रवाई चल रही, पुलिस मुख्य

Sep 21, 2026 - 17:50
0 4
 जमुई में नाबालिग से सरेराह बदसलूकी पर पटना तक सियासी भूचाल - RJD बोली कानून व्यवस्था ध्वस्त, JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया छिटपुट घटना तो विवाद बढ़ा, महिला आयोग और पुलिस मुख्यालय सख्त, 3 गिरफ्तार

पटना / जमुई - जमुई में नाबालिग लड़की से सरेराह बदसलूकी के मामले ने पटना तक सियासत गरमा दी है।

इस संवेदनशील घटना पर RJD ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने का आरोप लगाया है, तो JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया है। वहीं महिला आयोग और पुलिस मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है।

JDU अध्यक्ष ने बताया 'छिटपुट घटना'

JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा - "छिटपुट घटना घटती है तो हम लोग उस पर संवेदनशील हैं। लेकिन वो समय देखिए 2005 के पहले का, कैसा बिहार था। कोई घर से बाहर निकलता था? क्या हालात थी? लोग किसी तरह अपनी जिंदगी काट रहे थे? ऐसा बिहार था। आज तो कम से कम कोई घटना घटी है तो उस पर प्रशासन कार्रवाई कर रहा है, एक्शन ले रहा है। बड़ा से बड़ा अपराधी क्यों न हो, जल्द ही पुलिस के कब्जे में आएगा।"

उनके इस 'छिटपुट' वाले बयान पर विपक्ष और भड़क गया।

RJD का हमला, सरकार की सफाई

RJD प्रवक्ता शक्ति यादव बोले - "बिहार में कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सरेआम बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ हो रहा है। कहां है बिहार की पुलिस और सरकार?"

सरकार की ओर से मंत्री सुनील कुमार ने बताया - "जमुई SP ने बताया घटना में 5-6 लोग शामिल थे, जिसमें 3 चिन्हित किए गए हैं, बाकियों पर कार्रवाई चल रही है।"

पुलिस मुख्यालय ने भी कहा कि कई संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं और मुख्यालय से एक टीम जमुई भेजी गई है। जमुई पुलिस अपनी जांच कर रही है, मुख्यालय की टीम अलग से जांच करेगी। अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

महिला आयोग भी एक्टिव

ADG सुहिता अनुपम ने बताया दोषियों की जल्द पहचान कर सजा दिलाई जाएगी।

राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। अध्यक्ष अप्सरा ने कहा - "हमने जानकारी ली है, 19 तारीख की शाम की घटना है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। महिला आयोग की टीम घटनास्थल पर पीड़िता से मिलने जाएगी। जो भी दोषी हो, कितना भी रसूख वाला हो, बचेगा नहीं। सामने वाला कितना ही औकात वाला क्यों न हो, उसे सजा दिलाकर रहेंगे। हमने SP को पत्र मेल किया है और तुरंत गिरफ्तारी का निर्देश दिया है, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User