AI वीडियो वाले बयान पर फंसे प्रशांत किशोर, JDU ने पटना में दर्ज कराई शिकायत...
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार में सियासी घमासान। जन सुराज के प्रशांत किशोर ने वीडियो को AI से बना फर्जी बताया था। जवाब में JDU के MLC नीरज कुमार ने इसे भ्रामक और साजिश करार देते हुए पटना के शास्त्री नगर थाने में PK के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। JDU ने चुनाव में भ्रम फैलाने और मुख्यमंत्री की छवि खराब करने का आरोप लगाया। PK ने चुनौती दी कि अगर वीडियो असली साबित हो जाए तो वो चुनाव से नाम वापस ले लेंगे।
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है।
क्या है मामला?
एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक अपील वीडियो जारी हुआ था। इसमें वे जनता से वोट करने की अपील कर रहे हैं।
इस वीडियो को जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने फर्जी करार दे दिया। PK ने कहा कि ये वीडियो AI तकनीक से बनाया गया है और नीतीश ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। उन्होंने भाजपा को चुनौती भी दी कि अगर वीडियो असली साबित कर दो तो वो उपचुनाव से हट जाएंगे।
JDU ने थाने में दी शिकायत
JDU इसे बर्दाश्त नहीं कर पाई। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और MLC नीरज कुमार पटना के शास्त्री नगर थाना पहुंचे और प्रशांत किशोर के खिलाफ लिखित शिकायत सौंपी।
नीरज कुमार ने कहा, चुनाव के समय जनता को भ्रमित करने और मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के लिए झूठा दावा किया गया है। उन्होंने पुलिस से PK पर FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं
मीडिया से बात करते हुए नीरज कुमार ने आरोप लगाया कि जब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है तो वो मुख्यमंत्री के असली बयान को भी AI बताकर जनता में भ्रम फैला रहे हैं। प्रशांत किशोर राजनीतिक फायदा के लिए मर्यादा लांघ रहे हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)