दबाव में बनवाया वीडियो! बांकीपुर उपचुनाव से पहले नीतीश के अपील वीडियो पर घमासान...

बांकीपुर उपचुनाव से पहले नीतीश कुमार के बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में जारी वीडियो ने बिहार की सियासत गर्मा दी। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि नीतीश प्रचार नहीं करना चाहते थे, उनसे जबरन वीडियो बनवाया गया। प्रशांत किशोर ने इसे AI से बना फेक वीडियो बताया और चुनौती दी कि अगर असली है तो नीतीश से बयान दिलवाएं। JDU ने PK को 'राजनीतिक जालसाज' कहा और माफी की मांग की।

Jul 29, 2026 - 15:03
0 3
दबाव में बनवाया वीडियो! बांकीपुर उपचुनाव से पहले नीतीश के अपील वीडियो पर घमासान...

पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के मतदान से ठीक पहले बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। वजह बना नीतीश कुमार का एक प्रचार वीडियो।

वीडियो में क्या था?  
NDA ने सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार का वीडियो जारी किया। इसमें CM ने मतदाताओं से 30 जुलाई को बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को 'कमल' पर वोट देने की अपील की।

तेजस्वी का हमला
RJD नेता तेजस्वी यादव ने वीडियो शेयर करते हुए X पर लिखा, "बीजेपी की भूंजा गैंग ने सम्माननीय की क्या हालत कर दी। वो प्रचार करने नहीं जाना चाहते थे, लेकिन दबाव में उनसे वीडियो बनवाया गया।" तेजस्वी ने बीजेपी को 'क्रूर और खुदगर्ज' बताते हुए कहा कि नीतीश की ये स्थिति देखकर तरस आता है।

PK का दावा- ये AI से बना फेक है
जन सुराज के प्रशांत किशोर ने इसे सीधे AI से बना फर्जी वीडियो करार दिया। पटना में उन्होंने कहा, नीतीश जी ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। बीजेपी डरी हुई है इसलिए ऐसा कर रही है। 

PK ने चुनौती दी, अगर हिम्मत है तो किसी पत्रकार के सामने नीतीश से यही बयान दिलवा दीजिए। अगर सच निकला तो 2 दिन पहले हम चुनाव से नाम वापस ले लेंगे।

JDU का पलटवार- माफी मांगो
JDU ने PK के आरोपों को सिरे से खारिज किया। प्रदेश प्रवक्ताओं निहोरा प्रसाद, भारती मेहता और अनुप्रिया यादव ने PK को राजनीति का जालसाज बताया। 

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा, बिना सबूत आरोप लगाना गैर-जिम्मेदाराना है। अगर सबूत है तो सार्वजनिक करो, वरना नीतीश जी और बिहार की जनता से माफी मांगो। बांकीपुर की जनता ये अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। उपचुनाव से पहले इस वीडियो ने NDA बनाम विपक्ष की लड़ाई को और तेज कर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User