शादी का झांसा देकर शिक्षक पर महिला सिपाही से यौन शोषण और ब्लैकमेल का आरोप, वीडियो वायरल करने की धमकी
बेगूसराय में तैनात गया की महिला सिपाही ने कोचिंग टीचर विपिन कुमार पर शादी का झांसा देकर शोषण, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और पैसे ऐंठने का आरोप लगाया। महिला थाना में FIR दर्ज, मेडिकल जांच हुई। आरोपी से लोन लेकर भाई के खाते में ट्रांसफर कराए पैसे।
गया: बिहार में एक महिला सिपाही ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण और ब्लैकमेल का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के बयान पर गया महिला थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
क्या है पूरा मामला?
पीड़िता आंती थाना क्षेत्र की रहने वाली है और वर्तमान में बेगूसराय जिला पुलिस बल में तैनात है। उसने पुलिस को बताया कि नौकरी से पहले वह डेल्हा इलाके के एक निजी कोचिंग में पढ़ती थी। यहीं उसकी मुलाकात शिक्षक विपिन कुमार से हुई।
शादी का वादा कर किया शोषण
महिला सिपाही का आरोप है कि अगस्त 2024 में आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा और भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसने पीड़िता के फोटो और वीडियो भी बना लिए।
बाद में इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा।
पैसे भी ऐंठे
पीड़िता ने बताया कि विपिन ने कई बार उससे पैसे मांगे। दबाव में आकर उसने बैंक से पर्सनल लोन लिया और रकम आरोपी के भाई के खाते में ट्रांसफर कर दी।
पुलिस का बयान
महिला थानाध्यक्ष रूपा कुमारी ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच करा ली गई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)