मुझे सरकारी बंगला नहीं चाहिए... विधायक बनते ही PK का बड़ा ऐलान, पटना का डुप्लेक्स बंगला जनता को समर्पित
बांकीपुर से विधायक बने प्रशांत किशोर ने पटना में मिला सरकारी डुप्लेक्स बंगला ठुकराया। कहा- मैं आश्रम में ही रहूंगा। ये घर जनता के लिए है, यहां 5-7 दिन में कार्यालय शुरू होगा। 10 हजार युवाओं को नौकरी का वादा भी दोहराया।
पटना: बांकीपुर उपचुनाव जीतकर विधायक बने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पदभार संभालते ही बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने सरकार से मिला सरकारी आवास लेने से इनकार कर दिया।
घर-बर नहीं चाहिए ये जनता का है
बांकीपुर के वार्ड नंबर 18 में आभार सभा के दौरान पीके ने कहा, विधायक बनने पर सरकार ने पटना में डुप्लेक्स बंगला दिया है, लेकिन हमको घर-बर नहीं चाहिए। वो घर बांकीपुर की जनता के लिए है। बताया जा रहा है कि ये दो मंजिला बंगला मंत्री रामकृपाल के बंगले के पास स्थित है और इसमें सभी सुविधाएं हैं।
बंगले में खुलेगा जनता कार्यालय
प्रशांत किशोर ने कहा कि उसी सरकारी आवास में जनता के लिए कार्यालय बनाया जा रहा है।
अगले 5-7 दिन में ये शुरू हो जाएगा। अगर आपको कोई परेशानी या शिकायत है तो वहां जाकर बता सकते हैं। हमारा संपर्क सूत्र वही रहेगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वो बिहटा स्थित 'आश्रम' में ही रहेंगे।
10 हजार नौकरी का भी किया जिक्र
सभा में पीके ने बांकीपुर के युवाओं से किया वादा भी दोहराया। कहा कि 1 साल के अंदर 10 हजार युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में नौकरी दिलाने की कोशिश की जाएगी।
विधायक बनते ही प्रशांत किशोर ने सादगी और जनता से सीधे जुड़ाव का संदेश दिया है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि बंगले में बनने वाला कार्यालय जनता के लिए कितना कारगर साबित होता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)