आप देर से चल रहे हैं- शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का तेजस्वी पर पलटवार, बोले- पत्र लिखने से पहले काम हो चुका
बिहार शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विधानसभा में तेजस्वी यादव पर हमला बोला। कहा- जिन मुद्दों पर आप पत्र लिख रहे हैं, सरकार पहले ही कर चुकी। TRE-4 जल्द होगा, 73 हजार शिक्षकों ने मांगा ट्रांसफर। अभ्यर्थियों से अपील- बहकावे में न आएं।
पटना: विधानसभा में बुधवार को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। मंत्री ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।
पत्र लिखते हैं, काम पहले हो चुका
मीडिया से बातचीत में मिथिलेश तिवारी ने कहा, नेता प्रतिपक्ष बहुत देर से चल रहे हैं। शिक्षा विभाग में जो काम हम कर देते हैं, उसी के लिए वे पत्र लिखते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी जिन मुद्दों का जिक्र कर रहे हैं, सरकार उन पर पहले ही कार्रवाई कर चुकी है। इसलिए उनके पत्र का कोई मतलब ही नहीं है।
लालू राज पर भी साधा निशाना
मंत्री ने तेजस्वी और उनके पिता लालू प्रसाद के कार्यकाल पर सवाल उठाए। बोले, सत्ता में रहते हुए कभी संस्कृत की चिंता नहीं की। पिता 3 साल उपमुख्यमंत्री रहे, खुद भी रहे। अब हमें उपदेश दे रहे हैं। तंज कसते हुए कहा, तेजस्वी आप आराम से विदेश घूमिए। बिहार सुरक्षित हाथों में है। सम्राट चौधरी संस्कृत और उर्दू दोनों की उतनी ही चिंता कर रहे हैं जितनी जरूरी है।
TRE-4 और शिक्षक ट्रांसफर पर क्या कहा?
1. TRE-4: मंत्री ने कहा परीक्षा की तारीख BPSC तय करेगा। सरकार ने जल्द परीक्षा कराने का आग्रह किया है। पूरी फुलप्रूफ व्यवस्था की जा रही है।
2. अभ्यर्थियों से अपील: किसी के बहकावे में आकर सड़क पर न उतरें। कुछ नेताओं की नेतागिरी खतरे में है, वो छात्रों को भड़का रहे हैं।
3. ट्रांसफर: अधिशेष शिक्षकों के लिए ऐच्छिक स्थानांतरण का विकल्प दिया गया है। अब तक 1 लाख में से 73 हजार आवेदन आ चुके हैं। 31 अक्टूबर तक शिक्षकों की हर बात सुनी जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)