NTA में भर्तियों की बाढ़, पेपर लीक के बाद सरकार ने शुरू किया बड़ा रीस्ट्रक्चर...
NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA में बड़ा बदलाव। सरकार ने एजेंसी का पुनर्गठन शुरू किया और अब तक 47 कर्मचारियों को हटाया जा चुका है। जवाबदेही बढ़ाने के लिए कई पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी हो सकती है। इसके साथ ही NTA ने GM के 4 और Young Professional के 16 पदों पर भर्ती निकाली है। GM की भर्ती कॉन्ट्रैक्ट पर 3 साल के लिए होगी और Young Professional की भर्ती UPSC प्रतिभा सेतु पोर्टल के जरिए होगी। मकसद परीक्षा प्रणाली, साइबर सुरक्षा और पारदर्शिता को मजबूत करना है।
नई दिल्ली: NEET UG पेपर लीक विवाद के बाद केंद्र सरकार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में जड़ से बदलाव करने जा रही है। सूत्रों के अनुसार रीस्ट्रक्चरिंग के तहत एजेंसी से करीब 47 कर्मचारियों को हटाया जा चुका है। कुछ पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी संभव है।
क्यों हो रहा बदलाव
NTA देश की सबसे बड़ी परीक्षा एजेंसी है जो NEET UG, JEE Main, CUET समेत 15-20 राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं कराती है। सरकार का मकसद सिर्फ कर्मचारियों की अदला-बदली नहीं, बल्कि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता, साइबर सुरक्षा और पारदर्शिता को मजबूत करना है। ये कदम प्रो. के. राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों के आधार पर उठाए जा रहे हैं।
GM के 4 सीनियर पदों पर भर्ती
NTA ने कॉन्ट्रैक्ट बेस पर 3 साल के लिए 4 जनरल मैनेजर पद निकाले हैं:
पद मुख्य जिम्मेदारी
GM - असेसमेंट रिसर्च और साइकोमेट्रिक्स क्वेश्चन बैंक, नॉर्मलाइजेशन, AI-असिस्टेड और कंप्यूटर-एडेप्टिव टेस्टिंग लागू करना
GM - टेस्ट सेंटर नेटवर्क भारत + विदेश में 200+ केंद्रों का संचालन, क्वालिटी और सुचारू परीक्षा सुनिश्चित करना
GM - इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी CISO की भूमिका, साइबर सिक्योरिटी और डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 का पालन
GM - विजिलेंस और फोरेंसिक पेपर लीक की जांच, विजिलेंस और लॉ एजेंसियों से समन्वय
योग्यता: पीएचडी + 12 साल अनुभव, साइबर सर्टिफिकेशन CISSP/CISM, या 15 साल जांच का अनुभव।
UPSC प्रतिभा सेतु से 16 Young Professional
पहली बार NTA ने UPSC प्रतिभा सेतु पोर्टल के जरिए 16 यंग प्रोफेशनल मांगे हैं। ये उन उम्मीदवारों के लिए हैं जो UPSC सिविल सेवा, CDS, CAPF, इंजीनियरिंग सेवा का इंटरव्यू तक पहुंचे लेकिन फाइनल लिस्ट में नहीं आए।
खाली पद: एकेडमिक रिसर्च - 12, लीगल - 2, फाइनेंस - 2
अवधि: शुरुआत में 24 महीने, परफॉर्मेंस पर 36 महीने तक बढ़ सकती है।
इसके अलावा NTA ने विषय विशेषज्ञों और अनुवादकों के लिए भी 'Expression of Interest' जारी किया है।
सरकार का साफ मकसद है - NTA को नए सिरे से खड़ा कर परीक्षाओं की साख वापस लाना।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)