NEET UG 2026 Paper Leak: CBI का बड़ा खुलासा, 3 NTA एक्सपर्ट्स ने परीक्षा से महीनों पहले बेचे सवाल...

CBI ने NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में 94 पेज की चार्जशीट दाखिल की। खुलासा हुआ कि 3 NTA एक्सपर्ट्स ने पेपर बनाने के दौरान सवाल याद करके कोचिंग माफिया को दिए। कुल 13 आरोपी जेल में। जानिए पेपर कैसे तैयार होता है।

Aug 07, 2026 - 17:39
0 2
NEET UG 2026 Paper Leak: CBI का बड़ा खुलासा, 3 NTA एक्सपर्ट्स ने परीक्षा से महीनों पहले बेचे सवाल...

नई दिल्ली: NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI ने कोर्ट में बड़ा खुलासा किया है। राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल 94 पेज की चार्जशीट में एजेंसी ने कहा कि ये साजिश परीक्षा से ठीक पहले नहीं, बल्कि कई महीने पहले रची गई थी।

क्या कहा CBI ने?  
चार्जशीट के मुताबिक NTA के 3 विषय एक्सपर्ट्स मुख्य आरोपी हैं। आरोप है कि पेपर तैयार करने और मॉडरेशन के दौरान उन्होंने सवालों को याद कर लिया और बाद में उन्हें बिचौलियों और कोचिंग नेटवर्क तक पहुंचा दिया।

इस मामले में कुल 13 आरोपी हैं। सभी अभी न्यायिक हिरासत में हैं। CBI ने सबूत के तौर पर व्हाट्सएप चैट, टेलीग्राम मैसेज, PDF, पेपर की फोटो और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की फोरेंसिक रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी है।

NTA में पेपर ऐसे बनता है  
1. एक्सपर्ट्स की टीम: NTA फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी के एक्सपीरियंस टीचर्स को चुनता है। उन्हें बाहरी संपर्क से अलग रखकर प्रश्न तैयार करवाए जाते हैं।  
2. प्रश्न बैंक: अलग-अलग एक्सपर्ट्स सवाल बनाते हैं। फिर सिलेबस और पैटर्न के हिसाब से फाइनल पेपर तैयार होता है और उसकी दोबारा जांच होती है।  
3. सुरक्षित फाइल: फाइनल पेपर को सिक्योर सिस्टम में रखा जाता है। किसने कब एक्सेस किया, इसका रिकॉर्ड भी मेंटेन होता है।  
4. हाई-सिक्योरिटी प्रिंटिंग: अधिकृत प्रेस में CCTV के साथ प्रिंटिंग होती है। NTA अधिकारी मौजूद रहते हैं और मोबाइल फोन बैन रहता है।  
5. बैंक वॉल्ट में स्टोर: प्रिंट होने के बाद पेपर सील बंद करके बैंक के स्ट्रांग रूम में रखे जाते हैं। सुरक्षा जिला प्रशासन और पुलिस करती है।  
6. परीक्षा वाले दिन: GPS वाले वाहन से सील बंद पैकेट केंद्र तक पहुंचते हैं। केंद्र पर तय प्रक्रिया के बाद ही सील खोली जाती है।

चार्जशीट में क्या अहम है?  
CBI का दावा है कि पूरी सिक्योरिटी चेन के बावजूद अंदर के लोगों ने ही सिस्टम तोड़ा। सवाल बनाने वाले एक्सपर्ट्स ने ही जानकारी लीक की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User