TRE-4 को लेकर असमंजस: STET अपीयरिंग को मिली छूट से बढ़ेगी भीड़, परीक्षा तारीख अब तक तय नहीं
BPSC TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों में संशय। STET 2026 के अपीयरिंग कैंडिडेट्स को भी फॉर्म भरने की छूट मिलने से 32,388 सीटों के लिए 6 लाख उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। STET का रिजल्ट देर से आया तो TRE-4 की तारीख भी खिसकेगी। BPSC ने सितंबर वाला कैलेंडर भी बदला। अब तक न STET और न TRE-4 की तारीख घोषित।
पटना: BPSC TRE-4 की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के सामने अब नई पेचीदगी खड़ी हो गई है। एक तरफ परीक्षा की तारीख तय नहीं है, दूसरी तरफ STET 2026 के अपीयरिंग उम्मीदवारों को भी फॉर्म भरने की छूट दे दी गई है।
सीटें कम, उम्मीदवार ज्यादा
TRE-4 में कुल 32,388 पदों पर बहाली होनी है। पहले ये संख्या 46,882 थी। लेकिन STET में अपीयरिंग छात्रों को मौका मिलने से आवेदकों की संख्या 6 लाख के पार जा सकती है। अगर इस बार STET में करीब 2 लाख छात्र पास होते हैं तो 32 हजार सीटों के लिए सीधी टक्कर होगी। इसे अब तक की सबसे कठिन शिक्षक भर्ती माना जा रहा है।
STET का रिजल्ट तय करेगा TRE-4 का भविष्य
STET-2026 के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 है, लेकिन परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। पिछली बार STET-2024 का फाइनल रिजल्ट आने में 6 महीने लगे थे। आवेदन मार्च में बंद हुए थे और रिजल्ट नवंबर में आया था। अगर इस बार भी इतना समय लगा तो TRE-4 अपने आप आगे खिसक जाएगा।
अनुमान के मुताबिक अगर सितंबर में STET हो और 2 महीने में रिजल्ट आए, तो TRE-4 की प्रक्रिया नवंबर के बाद ही शुरू हो पाएगी। PT के बाद मेंस और फिर फाइनल रिजल्ट मिलाकर पूरी प्रक्रिया जनवरी 2027 तक जा सकती है।
BPSC का कैलेंडर भी बदला
BPSC ने 17 फरवरी को TRE-4 के लिए 22-27 सितंबर की तारीख दी थी। लेकिन 14 अगस्त को जारी नए कैलेंडर से उस तारीख को हटा दिया गया। अब नई तारीख बाद में घोषित होगी।
अभ्यर्थी असमंजस में
बिहार में पहले से 4 लाख STET पास अभ्यर्थी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। अब उनके साथ STET अपीयरिंग भी जुड़ जाएंगे। तारीखों पर स्पष्टता न होने से छात्र तैयारी को लेकर भी कंफ्यूज हैं। सीटें घटने, अपीयरिंग को छूट मिलने और तारीखों के न तय होने से TRE-4 की राह मुश्किल हो गई है। अब सबकी नजर STET-2026 के शेड्यूल और BPSC के अगले नोटिफिकेशन पर है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)