बिहार सचिवालय में नया ड्रेस कोड और सख्त नियम: जींस-टीशर्ट पर बैन, देरी पर होगी कार्रवाई

बिहार सरकार ने सचिवालय कर्मियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की। अब जींस-टीशर्ट पहनकर ऑफिस आने पर रोक, ID कार्ड अनिवार्य और बायोमेट्रिक हाजिरी सख्त होगी। देर से आने या बिना अनुमति छुट्टी पर स्पष्टीकरण और अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। GAD के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र ने कहा इसका मकसद अनुशासन और बेहतर वर्क कल्चर बनाना है।

Jul 28, 2026 - 19:17
0 2
बिहार सचिवालय में नया ड्रेस कोड और सख्त नियम: जींस-टीशर्ट पर बैन, देरी पर होगी कार्रवाई

पटना: बिहार सचिवालय में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। 

क्या बदला?
ड्रेस कोड सख्त: अब कोई भी अधिकारी-कर्मचारी जींस, टी-शर्ट या कैजुअल कपड़े पहनकर ऑफिस नहीं आ सकेगा। साफ-सुथरे फॉर्मल कपड़े और ID कार्ड पहनना जरूरी होगा।
समय की पाबंदी: तय समय पर आना और जाना होगा। बायोमेट्रिक हाजिरी के आधार पर देर से आने या जल्दी जाने पर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
छुट्टी के नियम: बिना अनुमति अवकाश नहीं मिलेगा। इमरजेंसी में फोन या व्हाट्सएप से पहले सूचना देनी होगी।

GAD के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र ने कहा कि इस गाइडलाइन का मकसद सचिवालय में अनुशासन, जवाबदेही और बेहतर कार्य संस्कृति लाना है। नियम नहीं मानने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User