बिहार में बेखौफ अपराधी: मधेपुरा में RJD विधायक चंद्रशेखर के ममेरे भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

बिहार के मधेपुरा में दिनदहाड़े हत्या, RJD विधायक और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर यादव के ममेरे भाई प्रिंस कुमार रंजन की गोली मारकर हत्या। यूनिवर्सिटी जा रहा था युवक, साहुगढ़-गोढ़ियारी के बीच अज्ञात बदमाशों ने सीने में मारी गोली। इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी।

Oct 16, 2026 - 19:08
0 2
बिहार में बेखौफ अपराधी: मधेपुरा में RJD विधायक चंद्रशेखर के ममेरे भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

मधेपुरा। बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। मधेपुरा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े RJD विधायक के भाई की हत्या कर दी। मृतक की पहचान घैलाढ़ प्रखंड के इनरवा निवासी सुनील यादव के पुत्र प्रिंस कुमार रंजन के रूप में हुई है। प्रिंस, मधेपुरा के RJD विधायक और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर यादव के ममेरे भाई बताए जा रहे हैं।

यूनिवर्सिटी जाते समय मारी गोली

परिजनों के मुताबिक प्रिंस कुमार रंजन शुक्रवार को घर से विश्वविद्यालय के लिए निकला था। साहुगढ़ से पश्चिम गोढ़ियारी के बीच रास्ते में घात लगाए अज्ञात अपराधी ने उसे निशाना बनाया। बदमाश ने सीने के पास गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

इलाके में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों में कोहराम मचा है। अभी तक हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश या व्यक्तिगत विवाद का लग रहा है, लेकिन सभी एंगल से जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। बिहार में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष भी सरकार पर हमलावर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User