NEET पेपर लीक पर संसद में गरजे गौरव गोगोई, 21 छात्रों की मौत के लिए सरकार को ठहराया जिम्मेदार...
लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने NEET पेपर लीक के कारण 21 छात्रों की आत्महत्या के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि मंत्री के इस्तीफे के बाद उनका स्वागत जीत जैसा हुआ। गोगोई ने PM मोदी पर निशाना साधते हुए कहा सरकार इंस्टाग्राम पर फोकस कर रही है, शिक्षा सुधार पर नहीं। साथ ही असम की बाढ़ के लिए 70 मौतों का जिक्र करते हुए विशेष राहत पैकेज की मांग की।
नई दिल्ली: लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026 पर लोकसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने NEET पेपर लीक से लेकर असम की बाढ़ तक कई मुद्दे उठाए।
NEET लीक के लिए सरकार जिम्मेदार
गोगोई ने कहा कि परीक्षा प्रणाली की खामियों की वजह से 21 छात्रों ने आत्महत्या कर ली। लेकिन जिस मंत्री के कार्यकाल में ये हुआ, उनके इस्तीफे के बाद सदन में लौटने पर उनका स्वागत ऐसे किया गया जैसे कोई बड़ी जीत मिली हो।
ये सरकार की संवेदनहीनता है
उन्होंने NEET-UG 2024 लीक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि आरोपपत्र में शामिल 45 आरोपियों में से 44 को जमानत मिल चुकी है। 2 साल पहले भी ऐसा कानून आया था, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं बदला।
PM पर साधा निशाना
गोगोई ने PM मोदी के एक बयान का हवाला देते हुए कहा, कैबिनेट में चर्चा होनी चाहिए कि पेपर लीक माफिया को कैसे रोका जाए, पेपर सॉल्वर को कैसे पकड़ा जाए। लेकिन प्रधानमंत्री कहते हैं इंस्टाग्राम पर ध्यान दो। ये कितनी शर्मनाक बात है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा माफिया और पेपर लीक गिरोह पर कार्रवाई करने में नाकाम रही है। उनका कहना था कि ये नया संशोधन भी पहले वाले की तरह सिर्फ दिखावा है।
असम बाढ़ पर मांगी मदद
साथ ही गोगोई ने असम में आई बाढ़ का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि बाढ़ में करीब 70 लोगों की मौत हुई है और हजारों परिवार प्रभावित हैं। भारी मन से उन्होंने केंद्र से अपील की कि असम के लिए त्काल विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाए ताकि राहत पहुंचाई जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)