भारत आएंगे नेपाल के PM बालेन शाह, मोदी के न्योते को दी हामी..

विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह को भारत आने का आधिकारिक निमंत्रण दिया गया है। बालेन शाह ने PM नरेंद्र मोदी का न्योता स्वीकार कर लिया है। मार्च 2026 में पद संभालने के बाद ये उनकी पहली विदेश यात्रा होगी। अब तक उन्होंने भारत-चीन की पारंपरिक यात्रा नहीं की थी। इससे पहले नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल जून में भारत दौरे पर आए थे।

Jul 28, 2026 - 19:06
0 1
भारत आएंगे नेपाल के PM बालेन शाह, मोदी के न्योते को दी हामी..

नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह उर्फ बालेन जल्द ही भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि कर दी है।

MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हां, नेपाल के प्रधानमंत्री को भारत आने का निमंत्रण दिया गया है।" एजेंसी के अनुसार बालेन शाह ने PM नरेंद्र मोदी के निमंत्रण को स्वीकार भी कर लिया है। हालांकि यात्रा की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

पद संभालने के बाद पहली विदेश यात्रा  
मार्च 2026 में नेपाल के PM का पद संभालने के बाद ये बालेन शाह की पहली विदेश यात्रा होगी। आमतौर पर नेपाल के नए प्रधानमंत्री परंपरागत रूप से सबसे पहले भारत या चीन का दौरा करते हैं। लेकिन बालेन ने इस परंपरा से हटकर अब तक किसी पड़ोसी देश की यात्रा नहीं की थी।

पहले आए थे नेपाल के विदेश मंत्री  
इससे पहले नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल 5 से 7 जून 2026 तक तीन दिन के दौरे पर भारत आए थे। वे विदेश मंत्री एस जयशंकर के निमंत्रण पर आए थे। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, कनेक्टिविटी, ऊर्जा और विकास कार्यों पर चर्चा हुई थी। खनाल ने भारत के बाद चीन का भी दौरा किया था। अब बालेन शाह की भारत यात्रा से दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्तों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User