'जेनरेशन गटर' कहकर कंगना रनौत ने छेड़ा नया विवाद, Gen Z और युवा महिलाओं पर साधा निशाना...

NEET पेपर लीक और छात्र आंदोलन के बीच बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर Gen Z को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने युवा हिंदू महिलाओं को 'बदसूरत और भ्रष्ट' कहा और पूरी Gen Z पीढ़ी को 'जेनरेशन गटर' बताया। कंगना ने आरोप लगाया कि ये लड़कियां माता-पिता के पैसे पर ड्रग्स, शराब और आजादी का दिखावा करती हैं। उनके इस बयान पर AIMIM और कांग्रेस ने निशाना साधा और माफी की मांग की।

Jul 28, 2026 - 18:33
0 1
'जेनरेशन गटर' कहकर कंगना रनौत ने छेड़ा नया विवाद, Gen Z और युवा महिलाओं पर साधा निशाना...

नई दिल्ली: NEET पेपर लीक को लेकर देशभर में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान की वजह से विवादों में हैं। 

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार के बैकफुट पर आने के बीच कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर Gen Z के खिलाफ बेहद कड़े शब्द इस्तेमाल किए।

युवा हिंदू महिलाओं पर हमला
कंगना ने अपनी स्टोरी में लिखा, सबसे चौंकाने वाला व्यवहार युवा हिंदू महिलाओं का है। ये बिना मेहनत के आजादी चाहती हैं। असली स्वतंत्र महिलाएं जिम्मेदारी लेती हैं, लेकिन ये माता-पिता के पैसे पर जीती हैं।

Gen Z को 'गटर' कहा  
अभिनेत्री से नेता बनीं मंडी सांसद ने आगे लिखा, मैं इन्हें 'जेनरेशन गटर' कहती हूं। इनके पास सिस्टम को देने के लिए कुछ नहीं है। पढ़ाई में अच्छी नहीं हैं, लेकिन इतनी बदसूरत और भ्रष्ट हैं कि अच्छी गृहिणी भी नहीं बन सकतीं। फिर भी गर्व से ड्रग्स, शराब और बॉडी काउंट की आजादी दिखाती हैं।

उन्होंने कहा कि अगर आप बिना जिम्मेदारी के स्वतंत्र जीने की कोशिश करेंगे तो आप सिर्फ बिगड़े हुए इंसान हैं - गटर छाप।

पहले भी कर चुकी हैं आलोचना  
ये पहली बार नहीं है जब कंगना ने प्रदर्शनकारी छात्रों को निशाना बनाया है। इससे पहले भी उन्होंने CJP प्रोटेस्ट की रील्स को लेकर कहा था, मैंने जिंदगी में इतनी बदसूरती नहीं देखी। ये रील्स उल्टी लाने वाली हैं।

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा था, छी, इन्हें कौन पैदा कर रहा है? आप खुद को कॉकरोच कहते हैं और वैसे ही दिखते हैं। मुझे इन रील्स से परेशान होकर डिजिटल डिटॉक्स लेना पड़ रहा है।

विपक्ष ने मांगी माफी  
कंगना के इस बयान के बाद राजनीति गरमा गई है। AIM नेता वारिस पठान ने कहा कि कंगना को Gen Z से माफी मांगनी चाहिए और PM मोदी को इस पर ध्यान देना चाहिए। वहीं कांग्रेस नेता भाई जगताप ने कहा कि कंगना को छात्रों के साथ पुलिस के व्यवहार पर चिंता जतानी चाहिए थी, उन पर हमला नहीं करना चाहिए था। फिलहाल कंगना की तरफ से अपने बयान पर कोई सफाई नहीं आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User