UP चुनाव 2027 से पहले अपर्णा यादव का बड़ा ऐलान! बोलीं- 'तैयारी पूरी है, पार्टी जहां से कहेगी वहीं से लड़ूंगी', मैनपुरी पर दिया ये जवाब
UP विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और BJP नेता अपर्णा यादव ने बड़ा बयान दिया है। सैफई दौरे पर पहुंची अपर्णा ने कहा- चुनाव लड़ने की तैयारी पूरी है, पार्टी जहां से तय करेगी वहीं से लडूंगी। मैनपुरी से लड़ने की इच्छा पर भी साफ जवाब दिया।
सैफई। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के बीच सैफई से बड़ी खबर आ रही है। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
पार्टी जहां से कहेगी वहीं से लडूंगी
यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव बुधवार को सैफई पहुंची थीं। ABVP के कार्यक्रम के बाद वो अपने कुल देवी-देवताओं के मंदिर में पूजा करने गईं। वहीं पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "2027 का चुनाव बहुत अहम और निर्णायक होगा। मेरी तैयारी बिल्कुल है। पार्टी जहां से तय करेगी, वहीं से चुनाव लडूंगी।"
जब उनसे पूछा गया कि क्या वो मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगी, तो उन्होंने साफ कहा, "फिलहाल मैनपुरी से लड़ने की ऐसी कोई इच्छा नहीं है।"
अपर्णा ने यूपी को देश की राजनीतिक राजधानी बताते हुए कहा कि यहां की सत्ता देश की दिशा तय करती है। चुनाव आयोग पर लग रहे आरोपों पर उन्होंने कहा कि चुनावी साल में आरोप-प्रत्यारोप चलते रहते हैं, ये महत्वपूर्ण मुद्दे नहीं हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)